फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छह हजार से भी कम खर्च कर घूम सकते हैं तिरुवनंतपुरम की इन जगहों पर, आईआरसीटीसी लाया है ये खास टूर पैकेज

Thu, 15 Apr 2021 04:50 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 15 Apr 2021 04:50 PM IST
विज्ञापन
irctc Majestic Trivandrum tour package detials
thiruvananthapuram tour - फोटो : istock

घूमने का शौक भला कौन नहीं रखता? हर कोई अपने व्यस्त समय में से फ्री टाइम निकालकर घूमने का प्लान करता है। लेकिन कई बार बजट और जगह को लेकर लोग काफी उलझन में रहते हैं। ऐसे में हम आपके लिए समय-समय पर कई टूर पैकेज लेकर आते हैं, जिनके जरिए आप देश की कई जगहों पर आसानी से घूम सकते हैं और वो भी बेहद कम पैसे खर्च करके। तो चलिए इस बार आपको बताते हैं एक ऐसे पैकेज के लिए बारे में, जो तिरुवनंतपुरम के लिए है। तो चलिए जानते हैं इस पैकेज के बारे में।

irctc Majestic Trivandrum tour package detials
पद्मनाभस्वामी मंदिर - फोटो : Social media

इन-इन जगहों पर घुमाया जाएगा

  • दरअसल, आईआरसीटीसी के इस पैकेज में आपको तिरुवनंतपुरम की कई जगहों पर घुमाया जाएगा। सबसे पहले आपको श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे, जो कि एक ऐतिहासिक स्थल है। नवरात्रों में यहां संगीत समारोह का आयोजन भी होता है।
irctc Majestic Trivandrum tour package detials
thiruvananthapuram zoo - फोटो : istock

वहीं, आपको भारत के दूसरे सबसे पुराने त्रिवेंद्रम चिड़ियाघर ले जाया जाएगा। यहां आपको कई प्रजातियों के जीव-जंतु देखने को मिल जाएंगे। यहां आने वाले पर्यटकों के लिए ये आकर्षण का केंद्र होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
irctc Majestic Trivandrum tour package detials
Napier Museum - फोटो : istock

इसके अलावा आपको नेपियर संग्रहालय भी दिखाया जाएगा, जिसे 1855 में बनवाया गया था। इस संग्राहलय का नाम मद्रास के गवर्नर लॉर्ड चार्ल्स नेपियर के नाम पर रखा गया था, और ये भारत के सबसे पुराने संग्रहालयों में से एक है। यही नहीं आपको कुथिरामलिका पैलेस और पूवर आदि जगहों पर भी घुमाया जाएगा।

विज्ञापन
irctc Majestic Trivandrum tour package detials
IRCTC NEW WEBSITE - फोटो : IRCTC

पैकेज की जानकारी

  • इस पैकेज का नाम मैजेटिक त्रिवेंद्रम है, और ये पैकेज दो रात और तीन दिन का होगा। इस पैकेज के खर्चे की बात करें, तो इस पैकेज की शुरुआत 5951 रुपये से हो रही है। पैकेज की अधिक जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed