फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC Kashmir Tour Package: आईआरसीटीसी घुमा रहा 'धरती का स्वर्ग', जानें कश्मीर ट्रिप का कितना आएगा खर्च

Mon, 11 Jul 2022 06:43 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 11 Jul 2022 06:43 PM IST
विज्ञापन
IRCTC Kashmir Tour Package 2022 Booking Process Ticket Price Detail in Hindi
कश्मीर टूर पैकेज - फोटो : Pixabay

IRCTC Kashmir Tour Package: भारत का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर की खूबसूरती दूसरे देशों तक मशहूर है। दूर दराज से लोग कश्मीर घूमने के लिए आते हैं। कश्मीर में बर्फीली पहाड़ियां, ऊंची चोटियां, झीलें और हरियाली जन्नत के जैसी लगती है। ऐसे में अधिकतर लोग एक बार कश्मीर घूमने की ख्वाहिश जरूर रखते होंगे। हालांकि कई कारणों से भारत के इस स्वर्ग को घूमने का सपना पूरा नहीं हो पाता। लोग कश्मीर जाना तो चाहते हैं लेकिन अधिक पैसे लगने और जगह के बारे में पूरी जानकारी न होने के कारण यहां पहुंच नहीं पाते। आपकी कश्मीर घूमने की इस ख्वाहिश को अब पूरा कर सकते हैं। आईआरसीटीसी कश्मीर का एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है, जिसके जरिए यात्री कम पैसों में धरती के स्वर्ग कश्मीर की सैर कर पाएंगे। आगे की स्लाइड्स में जानें आईआरसीटीसी के कश्मीर टूर पैकेज की पूरी जानकारी।

IRCTC Kashmir Tour Package 2022 Booking Process Ticket Price Detail in Hindi
आईआरसीटीसी टूर पैकेज - फोटो : IRCTC

कश्मीर टूर पैकेज का नाम

आईआरसीटीसी के कश्मीर टूर पैकेज का नाम 'Jewels of Kashmir Ex Amritsar' है। यात्रियों को इस टूर पैकेज के तरह कश्मीर के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों की सैर कराई जाएगी। कम पैसों में कई जगह का भ्रमण करने को मिलेगा। साथ ही कई सुविधाएं भी दी जाएंगी।

IRCTC Kashmir Tour Package 2022 Booking Process Ticket Price Detail in Hindi
कश्मीर टूर पैकेज - फोटो : बासित जरगर

कश्मीर के पर्यटन स्थलों की सैर

टूर पैकेज के तहत यात्रियों को कश्मीर के श्रीनगर, सोनमर्ग, पहलगाम और गुलमर्ग जैसी मशहूर जगहों पर घूमने का शानदार मौका मिलेगा। बर्फ से ढके हिमालय, सुंदर घाटियां, हाउस बोट स्टे, झील, गोंडोला की सवारी और राज्य की संस्कृति को जानने समझने का अनुभव मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Kashmir Tour Package 2022 Booking Process Ticket Price Detail in Hindi
आईआरसीटीसी - फोटो : iStock

कब से कश्मीर टूर पैकेज की शुरुआत

आईआरसीटीसी के कश्मीर टूर पैकेज की शुरुआत 27 अगस्त 2022 से हो रही है। 5 रात और 6 दिन के इस टूर पैकेज के लिए बुकिंग करा सकते हैं। 27 अगस्त को दो फ्लाइट कश्मीर के लिए रवाना होगी।

विज्ञापन
IRCTC Kashmir Tour Package 2022 Booking Process Ticket Price Detail in Hindi
ट्रैवल - फोटो : istock

कहां से शुरू होगा सफर

कश्मीर टूर पैकेज के लिए बुकिंग करने वालों को हवाई सुविधा मिलेगी। यात्री अमृतसर हवाई अड्डे से फ्लाइट के जरिए कश्मीर के लिए उड़ान भरेंगे। पहली फ्लाइट 27 अगस्त को 12:10 बजे और दूसरी फ्लाइट उसी दिन 13:30 बजे रवाना होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed