फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंडमान जाने की ख्वाहिश रह गई है अधूरी, रेलवे ने निकाला ये खास पैकेज

Tue, 19 Mar 2019 09:36 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Tue, 19 Mar 2019 09:36 AM IST
विज्ञापन
IRCT offering Andaman tour package here is all the details
andaman island - फोटो : shutterstock

अंडामान जाने की ख्वाहिश आप भी रखते होंगे। नीले आसमान के नीचे साफ, सुंदर समुद्र तट पर शांती और न के बराबर प्रदूषण वाली इस जगह पर भला कौन नहीं जाना चाहता होगा। बच्चों की गर्मियों की छुट्टियां पड़ने वाली हैं तो क्यों न इस बार उन्हें अंडमान निकोबार ले जाने का प्लान कर लिया जाए। रेलवे अपने पर्यटकों के लिए अंडमान द्वीप समूह की यात्रा के लिए एक खास टूर पैकेज लेकर आई है।

IRCT offering Andaman tour package here is all the details
andaman island - फोटो : shutterstock

इस पैकेज में आप 5 दिन और 4 रात अंडमान के खूबसूरत स्पॉट्स पर बिता सकते हैं। यात्रियों को इस ट्रिप के दौरान पोर्ट ब्लेयर, पोर्ट ब्लेयर-नॉर्थ बे आइलैंड, रॉस आइलैंड और हैवलॉक आइलैंड जैसी जबरदस्त जगहों की सैर कराई जाएगी। इन जगहों पर जाकर आपको यकिनन स्वर्ग से कम नहीं लगेगा। अगर आप इस ट्रिप पर जाने का मन बना रहे हैं तो रेलवे ने दो पैकेज जारी किए हैं जिसे आप अपनी सुविधा के हिसाब से ले सकते हैं। एक स्टैंडर्ड पैकेज है और दूसरा कंफर्ट पैकेज। इस टूर की बुकिंग कराने की आखिरी तारीख 30 मई है। 

IRCT offering Andaman tour package here is all the details
andaman island - फोटो : shutterstock

आईआरसीटीसी के अनुसार, इस टूर में यात्रियों को तीन दिन पोर्ट ब्लेयर में रुकना होगा और एक रात हैवलॉक आइलैंड पर बिताने की व्यवस्था होगी। यात्रा के दौरान पर्यटन स्थलों का भ्रमण, जगहों पर आने-जाने की व्यवस्था, क्रूज टिकट और जहां कहीं भी परिमट की जरूरत है, वो सारा खर्च पैकेज में शामिल है। यहां तक कि यात्रा के दौरान जहां-जहां स्टेशन बदलना होगा वहां सामान लेजाने के लिए असिस्टेंस की व्यवस्था होगी। इसके लिए आपसे कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCT offering Andaman tour package here is all the details
andaman island

पहले दिन यात्रियों पोर्ट ब्लेयर का भ्रमण करेंगे। एयरपोर्ट पर मीट ऐंड ग्रीट ऑन अराइवल के तहत होटल में रुकने की व्यवस्था है। दोपहर में सभी की लंच की व्यवस्था होगी। इसके बाद कॉर्बिन कोव बीच पर सैर के साथ यात्रा की शुरुआत होगी। कॉर्बिन कोव पोर्ट ब्लेयर शहर से 7 किलोमीटर दूर है। 

विज्ञापन
IRCT offering Andaman tour package here is all the details
andaman island

दूसरे दिन सुबह पोर्ट ब्लेयर से समुद्री सैर करते हुए हैवलॉक द्वीप के लिए निकलेंगे। करीब दो से ढाई घंटे में आप हैवलॉक पहुंचेंगे। यहां दिन के समय वर्ल्ड फेमस राधा नगर बीच पर ठहरेंगे। टूर की दूसरी रात हैवलॉक द्वीप पर ही बिताएंगे। इसके लिए वहीं होटल में रुकने की व्यव्स्था होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed