Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देशभर में प्रसिद्ध हैं दुर्गा मां के ये मंदिर, जहां होती है हर मनोकामना पूरी

Mon, 18 Mar 2019 02:15 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Mon, 18 Mar 2019 02:15 PM IST
विज्ञापन
know about most famous durga temple karni mata kamakhya devi naina devi
मां दुर्गा

भारत में अनेकों देवी-देवताओं की पूजा की जाती है पर कुछ भगवान जो प्रमुख तौर पर हर जगह पूजे जाते हैं। उनमें से मुख्य तौर पर हैं मां दुर्गा। मां दुर्गा को अलग-अलग रूप में सभी राज्यों में पूजा जाता है। मां दुर्गा को बहुत शक्तिशाली माना जाता है। मां दुर्गा से अपनी मनोकामना पूरी कराने के लिए श्रद्धालु दूर-दूर से आते हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं देशभर में मौजूद मां दुर्गा का मंदिर जहां सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। 

Trending Videos
know about most famous durga temple karni mata kamakhya devi naina devi
नैना देवी मंदिर

नैना देवी मंदिर
ऐसा कहा जाता है कि नैनीताल का नाम नैना देवी मंदिर के नाम पर ही रखा गया। नैना देवी मंदिर अपनी परामर्श शक्ति और लोकप्रियता के कारण पूरे विश्व में जाना जाता है। इस मंदिर में श्रद्धालु सती के शक्ति रूप की पूजा करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि जब भगवान शिव सती के मृत शरीर को लेकर कैलाश पर्वत ले जा रहे थे तो इस दौरान इसी रास्ते में देवी सती के नेत्र गिरे थे। इसलिए इस जगह पर मंदिर की स्थापना की गई है। 

know about most famous durga temple karni mata kamakhya devi naina devi
कामख्या मंदिर

कामाख्या देवी मंदिर
असम की राजधानी दिसपुर के पास मौजूद कामाख्या देवी मंदिर मौजूद है। यह मंदिर गुवाहाटी से करीब आठ किलोमीटर की दूरी पर है। यह मंदिर शक्ति की देवी सती का मंदिर है, जिससे विशाल तांत्रिक महत्व जुड़ा हुआ है। यह 51 शक्तिपीठ में से सबसे प्रमुख तीर्थस्थलों में से एक है। यह मंदिर नीलाचल पर्वत पर मौजूद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
know about most famous durga temple karni mata kamakhya devi naina devi
करणी माता मंदिर

करणी माता मंदिर
राजस्थान के बीकानेर शहर से करीब 30 किलोमीटर दूर देशनोक गांव की सीमा पर करणी माता मंदिर स्थित है। इस मंदिर के करामाती आश्चर्य इसे देवी के भक्तों के बीच खासा लोकप्रिय बनाते हैं। इस मंदिर को चूहे वाला मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। इस मंदिर में हजारों लाखों चूहे मौजूद हैं। लोग मानते हैं करनी माता साक्षात दुर्गा देवी की अवतार थीं। 

विज्ञापन
know about most famous durga temple karni mata kamakhya devi naina devi
अधर देवी मंदिर

अधर देवी मंदिर
राजस्थान में मौजूद खूबसूरत हिल स्टेशन जितना अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है उतना ही अधर देवी मंदिर के लिए भी प्रसिद्ध है। अधर देवी दुर्गा के नौ रूपों में से एक कात्यायनी का रूप हैं। ऐसा माना जाता है कि जब भगवान शिव ने माता पार्वती के शरीर पर तांडव किया था तब उसी दौरान माता पार्वती के होंठ इसी जगह पर गिरे थे। यह मंदिर तीन नामों से जाना जाता है जिसमें अर्बुदा देवी, अधर देवी और अम्बिका देवी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed