फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Internation Kite Festival 2020: देखें अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव की शानदार तस्वीरें

Thu, 09 Jan 2020 06:45 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: निलेश कुमार Updated Thu, 09 Jan 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
Internation Kite Festival 2020 exclusive famous picture from ahmedabad kite festival photos
International Kite Festival - फोटो : PTI

गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में सात जनवरी से चल रहा अंतरराष्ट्रीय पतंगबाजी महोत्सव(Internation Kite Festival 2020) दुनियाभर के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। हर साल उत्तरायन यानी मकर संक्रांति के अवसर पर इस अंतरराष्ट्रीय पतंगबाजी महोत्सव का आयोजन किया जाता है। राज्य के पारंपरिक आयोजनों में से एक पतंग महोत्सव में दुनिया भर से लोग हिस्सा लेते हैं। देखें, इस आयोजन की शानदार तस्वीरें:

Internation Kite Festival 2020 exclusive famous picture from ahmedabad kite festival photos
International Kite Festival - फोटो : PTI

सात जनवरी से 14 जनवरी तक चलने वाले महोत्सव में आपको भी जरूर पहुंचना चाहिए, अगर आप भी पतंगबाजी का शौक रखते हैं या फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर की पतंगबाजी देखना चाहते हैं। गुजरात के पारंपरिक आयोजनों में से एक पतंग महोत्सव में दुनिया भर से लोग हिस्सा लेते हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने इस महोत्सव का उद्घाटन किया।

Internation Kite Festival 2020 exclusive famous picture from ahmedabad kite festival photos
International Kite Festival - फोटो : PTI

मकर संक्रांति से पहले शुरू हुए इस महोत्सव में अंतरराष्ट्रीय मेहमानों के अलावा देश के विभिन्न राज्यों से आए अतिथि भी शिरकत करते हैं। इस महोत्सव में बेस्ट काइट प्रतियोगिता का आयोजन भी होता है। अलग-अलग शेप, साइज और कलर में दिखने वाली लाखों पतंगें इस फेस्टिवल का मुख्य आकर्षण होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Internation Kite Festival 2020 exclusive famous picture from ahmedabad kite festival photos
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay/AmarUjala

गुजरात के अहमदाबाद शहर में साल 1989 में पहली बार अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव का आयोजन किया गया था और तब से हर साल इस महोत्सव का आयोजन हो रहा है। इस बार महोत्सव का यह 30वां साल है। इस फेस्टिवल में सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर के पतंगबाजी में महारथ हासिल कर चुके लोग शामिल होते हैं। 

विज्ञापन
Internation Kite Festival 2020 exclusive famous picture from ahmedabad kite festival photos
Kite Festival(File Photo) - फोटो : Pixabay

अहमदाबाद स्थित साबरमती रिवर फ्रंट पर इस महोत्सव का मुख्य कार्यक्रम होता है। उत्तरायन का यह ऐसा अवसर होता है, जब सर्दियां धीरे-धीरे कम हो रही होती हैं और वसंत नजदीक होता है। ऐसे समय में पतंग महोत्सव का आयोजन लोगों के बीच खुशियां और उत्साह लेकर आता है। गुजराज पर्यटन विभाग की ओर से इस अवसर पर तरह-तरह के आयोजन होते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed