{"_id":"6184d789afee9d746c37b7f7","slug":"indian-railways-irctc-tour-package-shri-ramayana-yatra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काम की बात: IRCTC के इस खास पैकेज का जरूर उठाएं फायदा, भगवान राम से जुड़ी जगहों के करें दर्शन","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
काम की बात: IRCTC के इस खास पैकेज का जरूर उठाएं फायदा, भगवान राम से जुड़ी जगहों के करें दर्शन
घूमने-फिरने के शौकीन लोगों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी आईआरसीटीसी एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म है। आईआरसीटीसी अक्सर नए-नए पैकेज लेकर आता रहता है और देश के अलग-अलग जगहों की सैर कराता है। खास बात ये है कि इसमें बहुत ज्यादा पैसे भी नहीं खर्च करने पड़ते और लोग आराम से नई-नई जगहें घूम लेते हैं, देख लेते हैं। अगर आप भी घूमने-फिरने के शौकीन हैं तो आपको आईआरसीटीसी के पैकेज का फायदा जरूर उठाना चाहिए। इसका एक नया और शानदार पैकेज है श्री रामायण यात्रा। इसमें आपको भगवान राम से जुड़ी जगहों की सैर करने का मौका मिलेगा। अगर आप भी धार्मिक स्थलों पर दर्शन करना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी के इस खास पैकेज का फायदा उठा सकते हैं। इस यात्रा की शुरुआत 25 नवंबर 2021 से शुरू होगी। आइए जानते हैं इस खास पैकेज के बारे में...
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
आईआरसीटीसी का .यह खास पैकेज कुल 17 दिनों का है। यह भारतीय रेलवे के 'देखो अपना देश' डीलक्स एसी ट्रेन द्वारा संचालित होता है। यह पैकेज लेने के लिए यात्रियों को 16,065 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
17 दिन के इस पैकेज में यात्रियों को अयोध्या के साथ-साथ वाराणसी, इलाहाबाद, जनकपुर, सीतामढ़ी, चित्रकूट, नासिक, हम्पी, कांचीपुरम और रामेश्वरम जैसी धार्मिक जगहों के दर्शन कर पाएंगे। इस यात्रा की शुरुआत श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन से होगी और वहीं आकर खत्म भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
इस पैकेज में यात्रियों की सुविधा के हिसाब से ट्रेन में सीटें बुक हो सकती हैं। स्लीपर और थर्ड एसी, दोनों की सुविधा दी जा रही है। सफर के दौरान यात्रियों को ट्रेन में ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर भी सर्व किया जाएगा। और हां, इसके लिए यात्रियों को एक भी पैसा भुगतान नहीं करना पड़ेगा, बल्कि यह पैकेज के साथ ही उपलब्ध होता है। इसके अलावा सफर में नहीं होने पर एक अच्छे होटल में खाने ही व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
वैसे तो इस यात्रा की शुरुआत श्रीगंगानगर से होगी, लेकिन यात्री अगर चाहें तो दिल्ली कैंट, गुरुग्राम, जयपुर, आगरा किला, इटावा, कानपुर, भटिंडा, बरनाला, पटियाला, अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत आदि से भी ट्रेन में चढ़ सकते हैं। इस पैकेज को बुक करने के लिए आपको आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट www.irctctourism.com पर जाना होगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।