फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत की इन पांच जगहों पर पूरी तरह मेहरबान है प्रकृति, बारिश में ये नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा

Tue, 23 Jul 2019 01:21 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Tue, 23 Jul 2019 01:21 PM IST
विज्ञापन
India's most beautiful waterfalls visit in monsoon 2019
भारत अपनी सभ्यता और परंपरा के लिए विश्व प्रख्यात है लेकिन प्राकृतिक खूबसूरती भारत को और धनी बनाता है। तस्वीरों में जिन जगहों की प्राकृतिक खूबसूरती देखकर मन उत्सुक हो उठता है, अगर उन जगहों पर असल में घूमने का मौका मिले तो मन और आंखें दोनों तृप्त हो जाएंगी। आज हम आपको भारत की उन खूबसूरत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां प्रकृति पूरी तरह मेहरबान है। मानसून में यहां का नजारा अविश्वसनीय होता है।
India's most beautiful waterfalls visit in monsoon 2019
अथिरापल्ली फॉल 

अथिरापल्ली झरना बहुत ही शानदार है। यह 80 फीट ऊंचा और 330 फीट चौड़ा है।अथिरापल्ली झरने की तरफ जाते वक्त रास्ते में ताड़ और नारियल के पेड़ों से सजी सड़क पर चलने से भी थकान महसूस नहीं होती है। झरने तक पहुंचने के लिए 2 किलोमीटर का रास्ता तय करना पड़ता है। जिसका अनुभव भी यादगार रहता है। यह जगह चालकुडी नदी और शोलायर के क्षेत्र में स्थित है। अथिरापल्ली को अगस्त में घूमने के लिए इसलिए बेहतर कहा जाता है क्योंकि इस समय यहां का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहता है जो कि पर्यटन के लिहाज से अनुकूल माना जाता है। यहां पहुंचने के लिए निकटतम हवाई अड्डा है कोच्चि एयरपोर्ट और निकटतम रेलवे स्टेशन है चालकुडी रेलवे स्टेशन। 

India's most beautiful waterfalls visit in monsoon 2019
जोग फॉल 
जोग या गेरोस्पा फॉल भारत का दूसरा सबसे ऊंचा झरना है, जो सागरा कर्नाटक के शारोगा और उत्तर कन्नड़ जिले में स्थित है। जोग फॉल्स दुनिया के सबसे प्रसिद्ध झरनों में से एक है और झरने पर ट्रेकिंग के लिए काफी सावधानी बरतने की जरूरत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
India's most beautiful waterfalls visit in monsoon 2019
चित्रकूट फॉल
चित्रकूट फॉल को भारत का नियाग्रा फॉल भी कहा जाता है, जो छत्तीसगढ़ के जगदलपुर के पास स्थित है। विंध्याचल के पहाड़ और पहाड़ियों के मैदानों में बसे, शानदार चित्रकूट झरने दुनिया में सबसे शानदार प्राकृतिक आकर्षण में से एक है।
विज्ञापन
India's most beautiful waterfalls visit in monsoon 2019
- फोटो : सोशल मीडिया
चचाई फॉल 
चचाई झरने मध्य प्रदेश राज्य के रीवा जिले में स्थित हैं। चचाई फॉल भारत में 23वां सबसे बड़ा झरना है और मध्य प्रदेश का सबसे ऊंचा झरना है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed