फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मानसून में पार्टनर के साथ है घूमने का प्लान तो इस जगह को बनाएं अपना रोमांटिक डेस्टिनेशन

Tue, 23 Jul 2019 10:28 AM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Tue, 23 Jul 2019 10:28 AM IST
विज्ञापन
monsoon best destination chennai in hindi
- फोटो : Social Media

पूरे देश में जगह-जगह मॉनसून आ चुका है। मॉनसून में घूमने का एक अलग ही मजा है। चाहे वो प्लेन एरिया हो या फिर पहाड़ी। अगर आपके साथ पार्टनर हो तो पहाड़ी इलाकों में बारिश के दौरान घूमना काफी रोमांटिक हो सकता है। अगर आप इस बार के मॉनसून में ट्रिप की प्लानिंग कर रहे हैं तो हम आपके लिए ढूंढकर लाए हैं बेस्ट डेस्टिनेशन चेन्नई। चेन्नई कई ऐसी खूबसूरत जगहों से घिर हुआ है, जहां आप अपना वीकएंड बिता सकते हैं। मॉनसून में इन जगहों की खूबसूरती और बढ़ जाती है। तो आइए आपको बताते हैं चेन्नई के खूबसूरत जगहों के बारे में जहां आप पार्टनर के साथ प्रकृति की खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं। 

monsoon best destination chennai in hindi
- फोटो : Social Media

मुडुमलाई
मुडुमलाई एक बेहतरीन फॉरेस्ट रिजर्व है जो खूबसूरत बंदीपुर और अनामलाई वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी के बीच में मौजूद है। यह जगह हाथियों के रूप में जानी जाती है। इसके अलावा आप महाबलीपुरम घूम सकते हैं। जो चेन्नई से महज 50 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां कई प्राचीन स्मारक हैं।

monsoon best destination chennai in hindi

बीआर हिल्स
बीआर हिल्स पूर्वी और पश्चिमी तट घाटियों के मिलने के स्थान पर है। आपको यहां पर कई तरह के जीव-जंतु और पेड़-पौधे देखने को मिल जाएंगे। मॉनसून के समय यहां खूब हरियाली होती है, जिसे देखते ही बनता है। आप यहां पर जंगल की सफारी का लुत्फ उठा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
monsoon best destination chennai in hindi

मैसूर
मैसूर के खूबसूरत शहर को महलों के रूप में जाना जाता है। इस पुराने शहर का इतिहास 600 साल पुराना है। मैसूर कर्नाटक राज्य की सांस्कृतिक राजधानी भी है। मैसूर रेशम उत्पादन और चंदन उत्पादन के लिए जाना जाता है। 

विज्ञापन
monsoon best destination chennai in hindi

कूर्ग 
कूर्ग का खूबसूरत हिल स्टेशन कर्नाटक के कोडागु जिले में स्थित है। प्रकृति की गोद से घिरी इस जगह की सुंदरता मन मोह लेने वाली है। कई झरनों और सुंदर दृश्यों के साथ, कूर्ग पर्यटकों के पसंदीदा जगहों में से एक है।  नदी, झरने, पहाड़ और चाय के मनमोहक बगान ही 'कूर्ग' की असली पहचान हैं। चाय और कॉफी के बागानों के गढ़ में कॉफी पीने का अलग ही आनंद होगा। कूर्ग की कॉफी में कितना स्वाद होगा इसका अंदाजा आप खुद ही लगा सकते हैं। माइक्रो फ्लाइट फ्लाइंग से कूर्ग की अविश्वसनीय खूबसूरती देखना जीवन का सबसे सुखमयी पल होगा। सिर्फ इतना ही नहीं, 'कूर्ग' में माउंटेन  बाइकिंग का भी मजा ले सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed