सर्दी हो या फिर गर्मियां। हर कोई घूमने का काफी शौकीन होता है। लेकिन लोग चाहते हैं कि हमेशा उन्हें घूमने की नई-नई जगह मिले और वो भी उनके बजट में। लेकिन कई बार यात्रा के दौरान हमारे बजट से भी ज्यादा खर्चा हो जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आईआरसीटीसी यानी भारतीय रेलवे की तरफ से कई ऐसे पैकेज लॉन्च किए गए हैं, जिनके जरिए आप भारत के कोने-कोने में घूम सकते हैं। इन्हीं में से एक पैकेज है राजस्थान का, जिसकी मदद से आप राजस्थान की कई जगहों पर घूम सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन पैकेज के बारे में।
{"_id":"603388e4577ff0314673447f","slug":"in-such-a-low-budget-you-can-visit-these-special-places-of-rajasthan-know-everything-about-these-special-packages-of-railways","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऐसे कम बजट में घूम सकते हैं राजस्थान की इन खास जगहों पर, जानें रेलवे के इन खास पैकेज के बारे में सबकुछ","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
ऐसे कम बजट में घूम सकते हैं राजस्थान की इन खास जगहों पर, जानें रेलवे के इन खास पैकेज के बारे में सबकुछ
Mon, 22 Feb 2021 04:11 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 22 Feb 2021 04:11 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
जोधपुर-जैसलमेर पैकेज
- भारतीय रेलवे द्वारा राजस्थान घूमने के लिए जो सबसे पहला पैकेज दिया गया है। उसमें आप जोधपुर, जैसलमेर और बीकानेर जा सकते हैं। इस पैकेज में आपको तीन शहर घुमाए जाते हैं, और ये 3 रात और चार दिन का पैकेज होता है। वैसे तो आप अपने हिसाब से इस यात्रा पर जा सकते हैं, लेकिन अगर आप दो लोग (जैसे- कपल) जा रहे हैं, तो एक व्यक्ति का खर्चा आपको 13265 रुपये पड़ेगा। वहीं, तीन लोगों के जाने पर एक व्यक्ति का खर्चा 10265 रुपये आएगा। मतलब कि आप जितने ज्यादा लोग इस पैकेज को लेंगे, उतना सस्ता आपको ये पैकेज मिल जाएगा।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
द डेजर्ट एडवेंचर
- राजस्थान में कई ऐसी जगह हैं, जो अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। यहां हर साल लोग काफी संख्या में यहां पहुंचते हैं। आप रेलवे द्वारा जारी किए गए पैकेज को लेकर जैसलमेर जा सकते हैं। जहां आप द डेजर्ट एडवेंचर के मजे ले सकते हैं। इस पैकेज में आपको दो रात और तीन दिन के लिए प्रति व्यक्ति 8305 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। वहीं अगर इस पैकेज को आप तीन लोगों के लिए लेते हैं, तो आपको एक व्यक्ति के लिए 6320 रुपये खर्च करने पडे़ंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
पुष्कर-अजमेर से लेकर जयपुर तक
- रेलवे द्वारा जारी ये पैकेज जयपुर से शुरू होकर जयपुर में ही खत्म होगा। इसमें आपको जयपुर, अजमेर, पुष्कर, उदयपुर घुमाया जाएगा। कुल मिलाकर ये पैकेज चार रात और पांच दिन का होता है। इस पैकेज को आप दो लोगों के लिए बुक करते हैं, तो आपको एक व्यक्ति के लिए 14745 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। वहीं, इस पैकेज को जब आप तीन लोगों के लिए बुक करते हैं, तो आपको 10780 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से देने होंगे। इस पैकेज में आपको कई जगहों पर घुमाया जाता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
उदयपुर-कुभलगढ़
- अगर आप उदयपुर और कुंभलगढ़ घूमना चाहते हैं, तो इसके लिए भी रेलवे ने एक पैकेज जारी किया है। इसमें आप दो रात और तीन दिन का आनंद ले सकते हैं, और उदयपुर से लेकर कुंभलगढ़ तक घूम सकते हैं। तीन दिन के इस पैकेज को अगर आप दो लोगों के लिए बुक करते हैं, तो इसके लिए आपको दोनों लोगों के लिए 8475 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। इस पैकेज को लोग खूब पसंद करते हैं, और देश-विदेश से आने वाले सैलानी इस पैकेज का लाभ उठा सकते हैं।