भारत को अगर 'मंदिरों का देश' कहें तो गलत नहीं होगा, क्योंकि यहां देवी-देवताओं के हजारों मंदिर हैं, जिनमें से कुछ नए हैं तो कुछ बेहद ही प्राचीन। लेकिन क्या आप जानते हैं हिंदू देवी-देवताओं के मंदिर सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी मौजूद हैं और ये सभी मंदिर दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। दुनिया के कोने-कोने से लोग यहां दर्शन के लिए आते हैं। आइए जानते हैं विदेशों में मौजूद उन भव्य मंदिरों के बारे में, जिन्हें देखकर शायद आप भी आश्चर्यचकित रह जाएंगे।
{"_id":"6032939b8ebc3e14fc003e64","slug":"famous-temples-that-are-situated-outside-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विदेश घूमने का है प्लान, तो इन भव्य मंदिरों में जरूर करें भगवान के दर्शन, दुनियाभर से आते हैं लोग","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
विदेश घूमने का है प्लान, तो इन भव्य मंदिरों में जरूर करें भगवान के दर्शन, दुनियाभर से आते हैं लोग
Mon, 22 Feb 2021 07:26 AM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Mon, 22 Feb 2021 07:26 AM IST
विज्ञापन
दुनिया के प्रसिद्ध मंदिर
- फोटो : Facebook/Zyad Suffee
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरूगन टेंपल, ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : Facebook/Worldwide Hindu Temples ॐ
मुरूगन टेंपल, ऑस्ट्रेलिया
- ऑस्ट्रेलिया की राजधानी सिडनी में स्थित इस भव्य मंदिर में भगवान मुरूगन विराजमान हैं। चूंकि भगवान मुरुगन को पहाड़ों का देवता माना जाता है, इसलिए इस मंदिर को भी न्यू साउथ वेल्स के पहाड़ों पर बनवाया गया है। सिडनी में रहने वाले हिंदू लोगों को इस मंदिर और भगवान के प्रति आस्था है। अगर आप कभी सिडनी जाएं तो मुरूगन टेंपल जरूर जाएं।
मुन्नेस्वरम मंदिर, श्रीलंका
- फोटो : Facebook/Lanka Tropical Wonders
मुन्नेस्वरम मंदिर, श्रीलंका
- श्रीलंका के मुन्नेस्वर गांव में स्थित यह एक भव्य और विशाल मंदिर है, जिसके परिसर में कुल पांच मंदिर हैं। इसमें भगवान शिव और मां काली का भी मंदिर है। मान्यता है कि भगवान राम ने रावण का वध करने के बाद इसी जगह पर भगवान शिव की आराधना की थी। इसलिए इस मंदिर को बेहद ही खास माना जाता है। यहां बड़ी संख्या में लोग घूमने के लिए आते हैं और भगवान के दर्शन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सागर शिव मंदिर, मॉरीशस
- फोटो : Facebook/Our Heritage
सागर शिव मंदिर, मॉरीशस
- मॉरीशस एक द्वीपीय देश है, जहां बड़ी संख्या में हिंदू रहते हैं और यह मंदिर उनके लिए एक पवित्र धार्मिक स्थल है। 2007 में बने इस मंदिर की खासियत ये है कि यहां भगवान शिव की 108 फीट ऊंची कांसे की प्रतिमा स्थापित है। हर साल यहां लाखों पर्यटक भगवान शिव के दर्शन के लिए आते हैं।
विज्ञापन
पशुपतिनाथ मंदिर, नेपाल
- फोटो : Facebook/Worldwide Hindu Temples ॐ
पशुपतिनाथ मंदिर, नेपाल
- काठमांडू में बागमती नदी के किनारे स्थित यह मंदिर दुनिया के कुछ सबसे प्राचीन हिंदू मंदिरों में से एक है। यहां भगवान शिव के पशुपति रूप की पूजा की जाती है। यूनेस्को ने इस मंदिर को विश्व विरासत स्थल का दर्जा दिया है।