फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बनना चाहते हैं लेखक, तो इन जगहों पर जा सकते हैं आप, पीछे छुपी है ये वजह

Tue, 23 Feb 2021 10:46 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 23 Feb 2021 10:46 AM IST
विज्ञापन
If you want to become a writer then you can go to these places
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

जब भी आप किसी लेखक से मिलते होंगे, तो आपको पता चलता होगा कि लेखक बनना कितना कठिन है। जब कोई लेखक कुछ भी लिखने का प्लान करते हैं, तो उन्हें इसके लिए एक खास जगह की जरूरत होती है, क्योंकि ऐसी जगह पर लिखने से अच्छी चीजें लिखी जाती हैं। साथ ही लेखक इन जगहों पर कई चीजें महसूस करते हुए लिखते हैं। वहीं, अगर आप भी लेखक बनना चाहते हैं या फिर कुछ लिखने के लिए शांति वाली जगहों की तलाश में हैं। तो हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां जाकर आप कुछ भी लिख सकते हैं।

If you want to become a writer then you can go to these places
दार्जिलिंग - फोटो : Pixabay

दार्जिलिंग

  • लेखकों के लिए हिल स्टेशन को सबसे अच्छी जगह माना गया है, जिसमें से एक है दार्जिलिंग। यहां प्रकृति के अद्भतु नजारों के बीच शांति भरी जगह हैं, जहां जाकर आपको सुकून मिलेगा। यहां शांति वाले माहौल में आप कई चीजें लिख सकते हैं। यहां कई ऐसी जगह हैं, जहां जाकर आप कुदरत के नजारों के बीच काफी सारी चीजों का अनुभव कर सकते हैं, जिससे आपको लिखने में काफी मदद मिल सकती है। ऐसे में अगर आप लेखनी का काम करते हैं, तो आप यहां जा सकते हैं।
If you want to become a writer then you can go to these places
kolkata - फोटो : istock

कोलकाता

  • कोलकाता के बारे में तो आपने खूब सुना होगा। ये जगह फिल्ममेकर्स के अलावा लेखकों की भी पहली पसंद है। यहां जाकर कई लेखकों ने कमाल के गाने, फिल्में, कहानियां आदि चीजें लिखी हैं। आप भी इस शहर में जाकर कई खास चीजें लिख सकते हैं। कोलकाता शहर काफी प्यारा और अच्छा शहर है। यहां आपको कई ऐसी ऐतिहासिक और पुरानी चीजें मिल जाएंगी, जो आपको कई चीजें लिखने में काफी मदद कर सकती है। इसलिए अगर आप लेखक हैं, तो एक बार कोलकाता जाकर अपनी लेखनी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
If you want to become a writer then you can go to these places
tawang arunachal pradesh - फोटो : istock

तवांग, अरुणाचल प्रदेश

  • अरुणाचल प्रदेश अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है, आप यहां किसी भी जगह चले जाए आपको खूबसूरती मिलना तय है। यहीं का एक शहर है तवांग, जो कि पहाड़ों के बीच बसा है। ये शहर शांत है, यहां का वातावरण बिल्कुल अनुकूल है और इसी वजह से यहां आपको लिखने के लिए काफी कुछ मिल सकता है। अगर आप कोई कहानी लिख रहे हैं, तो यहां जाकर आपकी कहानी को तमाम किरदार भी मिल सकते हैं। इसलिए जो लोग लेखक होते हैं, वो यहां जाना काफी पसंद करते हैं।
विज्ञापन
If you want to become a writer then you can go to these places
Puducherry - फोटो : istock

पुदुचेरी

  • आप लेखक हैं, तो आपको पुदुचेरी जरूर जाना चाहिए, क्योंकि यहां जाकर यकीनन आप कुछ अच्छा लिखकर ही लौटेंगे। यहां आपको शांति, सुकून और कुदरत की बनाई हुई कई ऐसी जगह हैं, जहां जाकर आप अपनी लेखनी का काम कर सकते हैं। कई लेखक यहां अपने-अपने समय के मुताबिक जाते हैं, और कुछ अच्छा ही लिखकर लौटते हैं। यहां की हवा एक रोमांटिक कहानी लिखने के लिए काफी अच्छी जगह है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed