जब भी आप किसी लेखक से मिलते होंगे, तो आपको पता चलता होगा कि लेखक बनना कितना कठिन है। जब कोई लेखक कुछ भी लिखने का प्लान करते हैं, तो उन्हें इसके लिए एक खास जगह की जरूरत होती है, क्योंकि ऐसी जगह पर लिखने से अच्छी चीजें लिखी जाती हैं। साथ ही लेखक इन जगहों पर कई चीजें महसूस करते हुए लिखते हैं। वहीं, अगर आप भी लेखक बनना चाहते हैं या फिर कुछ लिखने के लिए शांति वाली जगहों की तलाश में हैं। तो हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां जाकर आप कुछ भी लिख सकते हैं।
{"_id":"603390be4b582d03f83e5399","slug":"if-you-want-to-become-a-writer-then-you-can-go-to-these-places","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बनना चाहते हैं लेखक, तो इन जगहों पर जा सकते हैं आप, पीछे छुपी है ये वजह","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
बनना चाहते हैं लेखक, तो इन जगहों पर जा सकते हैं आप, पीछे छुपी है ये वजह
Tue, 23 Feb 2021 10:46 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 23 Feb 2021 10:46 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
दार्जिलिंग
- फोटो : Pixabay
दार्जिलिंग
- लेखकों के लिए हिल स्टेशन को सबसे अच्छी जगह माना गया है, जिसमें से एक है दार्जिलिंग। यहां प्रकृति के अद्भतु नजारों के बीच शांति भरी जगह हैं, जहां जाकर आपको सुकून मिलेगा। यहां शांति वाले माहौल में आप कई चीजें लिख सकते हैं। यहां कई ऐसी जगह हैं, जहां जाकर आप कुदरत के नजारों के बीच काफी सारी चीजों का अनुभव कर सकते हैं, जिससे आपको लिखने में काफी मदद मिल सकती है। ऐसे में अगर आप लेखनी का काम करते हैं, तो आप यहां जा सकते हैं।
kolkata
- फोटो : istock
कोलकाता
- कोलकाता के बारे में तो आपने खूब सुना होगा। ये जगह फिल्ममेकर्स के अलावा लेखकों की भी पहली पसंद है। यहां जाकर कई लेखकों ने कमाल के गाने, फिल्में, कहानियां आदि चीजें लिखी हैं। आप भी इस शहर में जाकर कई खास चीजें लिख सकते हैं। कोलकाता शहर काफी प्यारा और अच्छा शहर है। यहां आपको कई ऐसी ऐतिहासिक और पुरानी चीजें मिल जाएंगी, जो आपको कई चीजें लिखने में काफी मदद कर सकती है। इसलिए अगर आप लेखक हैं, तो एक बार कोलकाता जाकर अपनी लेखनी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
tawang arunachal pradesh
- फोटो : istock
तवांग, अरुणाचल प्रदेश
- अरुणाचल प्रदेश अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है, आप यहां किसी भी जगह चले जाए आपको खूबसूरती मिलना तय है। यहीं का एक शहर है तवांग, जो कि पहाड़ों के बीच बसा है। ये शहर शांत है, यहां का वातावरण बिल्कुल अनुकूल है और इसी वजह से यहां आपको लिखने के लिए काफी कुछ मिल सकता है। अगर आप कोई कहानी लिख रहे हैं, तो यहां जाकर आपकी कहानी को तमाम किरदार भी मिल सकते हैं। इसलिए जो लोग लेखक होते हैं, वो यहां जाना काफी पसंद करते हैं।
विज्ञापन
Puducherry
- फोटो : istock
पुदुचेरी
- आप लेखक हैं, तो आपको पुदुचेरी जरूर जाना चाहिए, क्योंकि यहां जाकर यकीनन आप कुछ अच्छा लिखकर ही लौटेंगे। यहां आपको शांति, सुकून और कुदरत की बनाई हुई कई ऐसी जगह हैं, जहां जाकर आप अपनी लेखनी का काम कर सकते हैं। कई लेखक यहां अपने-अपने समय के मुताबिक जाते हैं, और कुछ अच्छा ही लिखकर लौटते हैं। यहां की हवा एक रोमांटिक कहानी लिखने के लिए काफी अच्छी जगह है।