फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छुट्टियों में घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन पांच जगहों की जरूर करें सैर, यादगार रहेगा सफर

Mon, 22 Feb 2021 04:59 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 22 Feb 2021 04:59 PM IST
विज्ञापन
Five best and beautiful tourist destinations in India to visit
भारत की खूबसूरत जगहें - फोटो : Facebook/Jungle safari

खूबसूरत और नई-नई जगहों पर घूमना-फिरना किसे पसंद नहीं होता। छुट्टियों में अक्सर लोग अपने परिवार या दोस्तों के साथ कहीं न कहीं घूमने का प्लान बना ही लेते हैं। अगर आप भी घूमने-फिरने के शौकीन हैं, तो ज्यादा सोचिए मत, बस पसंदीदा जगह घूम आइए। हम आपको कुछ जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप छुट्टियों में घूमने का प्लान बना सकते हैं। आपका सफर जरूर यादगार रहेगा। आइए जानते हैं इन खूबसूरत जगहों के बारे में... 

Five best and beautiful tourist destinations in India to visit
मैसूर पैलेस - फोटो : Facebook/Amazing India

मैसूर  

  • यह कर्नाटक के बड़े शहरों में से एक है, जो पर्यटन की दृष्टि से पूरे देश में प्रसिद्ध है। यहां कई ऐसी जगह हैं, जो घूमने लायक हैं और पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। इसमें मैसूर पैलेस, श्रीरंगपट्टनम, मैसूर जू, रेलवे म्यूजियम और महाराजा महल आदि प्रमुख हैं। खूबसूरती की वजह से ही इस मैसूर को 'पर्यटकों का स्वर्ग' भी कहा जाता है। 
Five best and beautiful tourist destinations in India to visit
मेहरानगढ़ किला - फोटो : iStock

जोधपुर 

राजस्थान का यह शहर थार के रेगिस्तान के बीच अपने ढेरों शानदार महलों, दुर्गों और मंदिरों वाला प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यहां स्थित मेहरानगढ़ किला तो विश्व प्रसिद्ध है। इस किले को घेरे हुए हजारों नीले मकानों के कारण इसे 'नीली नगरी' के नाम से भी जाना जाता था। मेहरानगढ़ किला राजस्थान के सबसे खूबसूरत किलों में से एक है। अगर आप कभी जोधपुर जाएं तो इस किले की सैर जरूर करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Five best and beautiful tourist destinations in India to visit
पचमढ़ी का खूबसूरत नजारा - फोटो : Facebook/Madhya Pradesh Tourism

पचमढ़ी 

  • मध्य प्रदेश में स्थित यह एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। करीब एक हजार मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस शहर को प्राकृतिक सुंदरता के कारण 'सतपुड़ा की रानी' भी कहा जाता है। यह हिल स्टेशन प्राचीन गुफाओं और जलप्रपातों के लिए भी जाना जाता है। यहां रजत प्रपात, बी फॉल, हांडी खोह, जटाशंकर गुफा और पांडव गुफा घूमने लायक जगहें हैं। 
विज्ञापन
Five best and beautiful tourist destinations in India to visit
पालमपुर का खूबसूरत नजारा - फोटो : Facebook/Sabya Sachi Ghosh

पालमपुर 

  • हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित यह एक खूबसूरत हिल स्टेशन और पर्यटक स्थल है। यहां के हरे-भरे चाय के बागान, प्राचीन मंदिर और धौलाधार पर्वत, आपके सफर को यादगार बना सकते हैं। अगर आप कभी हिमाचल प्रदेश घूमने जाएं, तो पालमपुर का खूबसूरत नजारा देखने जरूर जाएं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed