फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Honeymoon Destination: भारत की इन जगहों पर 10 हजार में प्लान करें हनीमून ट्रिप

Wed, 20 Mar 2024 08:49 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 20 Mar 2024 08:49 AM IST
सार

अगर आप अपने पार्टनर के साथ बजट हनीमून ट्रिप पर जाना चाहते हैं, तो हम आपको कुछ सस्ते हनीमून डेस्टिनेशनों के बारे में बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
honeymoon destinations in india low budget honeymoon place in india
भारत की इन जगहों पर 10 हजार में प्लान करें हनीमून ट्रिप - फोटो : Social Media

शादी के बाद हर लड़के और लड़की की जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती है। ऐसे में हर कोई ये चाहता है कि जब वो अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करे, तो जिंदगी भर के लिए शादी के दिनों की अच्छी यादें उनके जहन में बसी रहें। ऐसे में शादी के तुरंत बाद कपल हनीमून पर जाते हैं।



आज के समय में शादी के तुरंत बाद ही लोग हनीमून पर जाने का प्लान कर लेते हैं। शादी होने से पहले ही लोग ये प्लान कर लेते हैं, कि उन्हें कहां जाना हैं, और कब जाना है। हनीमून पर जाने से एक तो कपल को एक दूसरे के साथ समय बिताने का मौका मिल जाता है, ऊपर से शादी की थकान को भूलाकर वो और भी अच्छी यादों को संजोते हैं।

अगर भी अपने पार्टनर के साथ हनीमून पर जाना चाहते हैं, लेकिन आपका बजट ज्यादा नहीं है, तो हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप सिर्फ 10 हजार रुपये में घूम सकते हैं। 

honeymoon destinations in india low budget honeymoon place in india
हम्पी

हम्पी 

अगर आप कर्नाटक में रहते हैं, तो हम्पी घूमने के लिए एक बेस्ट जगह है। ये बैंगलुरु से 353 किमी दूर है। ऐसे में आप आसानी से ट्रेन या बस से यहां घूमने जा सकते हैं। ट्रेन से अगर आप यहां घूमने जाएंगे, तो आपको ज्यादा किराया देना नहीं होगा। यहां घूमने की काफी खूबसूरत जगहें हैं। 

honeymoon destinations in india low budget honeymoon place in india
कसौल

कसौल

दिल्ली से कसौल ज्यादा दूर नहीं है। ये हिमाचल प्रदेश का काफी खूबसूरत पहाड़ी स्थल है, जिसे खूबसूरत प्राकृतिक नजारों की वजह से जाना जाता है। यहां अक्सर भारी तादाद में हनीमून कपल्स मिल जाते हैं। कसौल में कई तरह की कपल्स एक्टिविटी होती हैं, जो आपके और आपके पार्टनर के बीच दूरियों को कम करती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
honeymoon destinations in india low budget honeymoon place in india
औली - फोटो : amar ujala

औली

अगर आप ऐसी जगह घूमना चाहते हैं, जो ज्यादा महंगी ना हो तो औली एक बेहद ही खूबसूरत जगह है। ये उत्तराखंड का खूबसूरत सा हिल स्टेशन है। यहां आप अपने पार्टनर के साथ खूबसूरत वादियों में घूमने जा सकते हैं। 

विज्ञापन
honeymoon destinations in india low budget honeymoon place in india
मैक्लोडगंज - फोटो : istock

मैक्लोडगंज

दिल्ली से अगर आप मैक्लोडगंज जाना चाहते हैं, तो आपको ज्यादा रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एक कपल के हिसाब से आप सिर्फ 10 हजार में मैक्लोडगंज घूमने जा सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed