Lathmar Holi in Barsana: होली भारत के सबसे प्रमुख हिंदू त्योहारों में से एक है। इसे रंगों का त्योहार कहते हैं, क्योंकि होली के मौके पर रंगों के साथ खेला जाता है। लोग अपने परिजनों, दोस्तों और करीबियों को रंग लगाते हैं, एक दूसरे से गले लगकर होली की शुभकामनाएं देते हैं। साथ ही लजीज पकवान खाते हैं। हालांकि पूरे भारत में होली मनाने के अलग अलग तरीके हैं। होली मनाने की परंपरा और रिवाज में भी कुछ-कुछ अंतर पाया जाता है। होली का जिक्र होता है तो सबसे पहले मथुरा बरसाना की होली याद आती है। श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा-बरसाना की होली विश्व प्रसिद्ध है, जिसमें शामिल होने के लिए विदेशों से लोग आते हैं। हालांकि यहां होली का जश्न अलग अलग तरीके से मनाया जाता है। जैसे कृष्ण की नगरी में लट्ठमार होली बहुत मशहूर है। लट्ठमार, नाम से ही पता चलता है कि इसमें लाठी से मारा जाता है। अब सवाल है कि त्योहार को मारपीट कर क्यों और कैसे मनाया जा सकता है? आइए जानते हैं कि लट्ठमार होली मनाने की क्या परंपरा है, इसे कहां और कब मनाते हैं और लट्ठमार होली का इतिहास और महत्व क्या है।
Holi 2024: कहां मनाई जाती है लट्ठमार होली? जानिए परंपरा और इसका महत्व
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Sat, 23 Mar 2024 10:19 AM IST
सार
आइए जानते हैं कि लट्ठमार होली मनाने की क्या परंपरा है, इसे कहां और कब मनाते हैं और लट्ठमार होली का इतिहास और महत्व क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन