फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2024: भारत में इन चार जगहों पर अनोखे तरीके से मनाई जाती है होली, इस बार आप भी हों शामिल

Fri, 22 Mar 2024 05:54 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 22 Mar 2024 05:54 PM IST
सार

 होली के मौके पर कहीं बाहर घूमने जाने की योजना है तो ऐसी जगहों पर रंगों का त्योहार मनाएं जहां होली बहुत अनोखी तरह से मनाई जाती है। यहां भारत की कुछ प्रसिद्ध जगहों के बारे में बताया जा रहा है, जहां अनोखी होली खेली जाती है।

विज्ञापन
Holi 2024 Best Places To Celebrate Holi Check Images
holi new - फोटो : istock

Holi 2024: रंगों का त्योहार होली 24 और 25 मार्च 2024 को मनाया जा रहा है। पहले दिन होलिका दहन होता है और दूसरे दिन रंगों के साथ होली खेली जाती है। इस दिन पूरे देश में धूमधाम और हर्षोल्लास से होली खेली जाती है। होली के त्योहार की विभिन्न जगहों पर अलग-अलग परंपरा और प्रथाएं हैं। कहीं फूलों की होली खेली जाती है तो कहीं लट्ठमार होली मशहूर है। कुछ जगहों पर होली पर जलसा होता है तो कुछ स्थानों पर जुलूस निकाले जाते हैं। होली के मौके पर कहीं बाहर घूमने जाने की योजना है तो ऐसी जगहों पर रंगों का त्योहार मनाएं जहां होली बहुत अनोखी तरह से मनाई जाती है। यहां भारत की कुछ प्रसिद्ध जगहों के बारे में बताया जा रहा है, जहां अनोखी होली खेली जाती है।

Holi 2024 Best Places To Celebrate Holi Check Images
ब्रज होली 2024 - फोटो : instagram

लठमार होली

होली की अनोखी परंपराओं में से एक लठमार होली है। भारत की सबसे मशहूर होली उत्तर प्रदेश के मथुरा-वृंदावन में मनाई जाती है। इसका एक कारण यहां कि लठमार होली है। भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में लोग लट्ठमार होली खेलने के लिए आते हैं। यहां द्वारिकाधीश मंदिर और वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में होली का जश्न बहुत धूमधाम से मनाया जाता है, जिसमें शामिल होने के लिए देश-विदेश से लोग पहुंचते हैं। लट्ठमार होली की परंपरा में महिलाएं डंडों या लट्ठ से पुरुषों पर वार करती हैं और खेल-खेल में उन्हें मारती हैं। साथ ही रंग भी लगाती हैं।

Holi 2024 Best Places To Celebrate Holi Check Images
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

लड्डू और छड़ीमार होली

लट्ठमार होली की तरह ही छड़ीमार होली भी मशहूर है। छड़ीमार होली की परंपरा मथुरा से कुछ किलोमीटर दूर बरसाना में खेली जाती है। यहां होली के मौके पर महिलाएं प्रतिकात्मक तौर पर पुरुषों को लट्ठ या छड़ी से मारती हैं। वहीं पुरुष हाथ में ढाल लिए, महिलाओं की छड़ी या लट्ठी से अपनी रक्षा करते हैं।

इसके अलावा होली से कुछ दिन पहले बरसाना में लड्डू मार होली भी खेली जाती है। मंदिर के पंडित लड्डू का भोग लगाते हैं, जिसके बाद भक्तों पर लड्डू फेंके जाते हैं। साथ ही अबीर-गुलाल की होली भी खेलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Holi 2024 Best Places To Celebrate Holi Check Images
हम्पी - फोटो : social media

हंपी की होली

दक्षिण भारत में भी होली का खुमार उत्तर प्रदेश और बिहार जैसा ही रहता है। कर्नाटक राज्य के हंपी शहर में होली के त्योहार को उत्सव की तरह मनाया जाता है। हंपी ऐतिहासिक स्थलों का शहर है, जहां होली के जश्न के साथ ही शहर की खूबसूरती को देखने के लिए पर्यटक पहुंचते हैं। होली के मौके पर हंपी की ऐतिहासि गलियों में ढोल नगाड़ों की थाप पर जुलूस निकालते हैं और नाचते गाते हैं। इस दौरान वह रंगों की होली भी खेलते हैं और बाद में हंपी में स्थित तुंगभद्रा नदी और सहायक नदियों में स्नान करने जाते हैं।

विज्ञापन
Holi 2024 Best Places To Celebrate Holi Check Images
Holika Dahan - फोटो : iStock

मंजुल कुली और उक्कुली

देश में कुछ जगहों पर होली को दूसरे नामों से भी जाना जाता है। केरल राज्य में होली का पर्व मंजुल कुली और उक्कुली के नाम से मनाया जाता है। इस मौके पर लोग रंगों की होली तो नहीं खेलते हैं लेकिन होलिका दहन जरूर करते हैं। होलिका दहन के बाद प्राकृतिक तरीके से होली का त्योहार मनाते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed