Shimla Best Tourist Places Details: कई लोग भारत देश के बाहर घूमने का प्लान करते हैं और वहां की जगहों पर अपने दोस्तों, अपने परिवार या अपने पार्टनर संग जाते भी हैं। पर अगर आप चाहें तो हिमाचल प्रदेश की एक खास जगह पर घूम सकते हैं जहां हर साल काफी सैलानी पहुंचते हैं। दरअसल, ये जगह है शिमला। पहाड़ों के बीच बसे इस शहर की अपनी कई विशेषताएं हैं। साथ ही शिमला के आसपास कई ऐसी जगह हैं जहां आपको घूमने जाना चाहिए। अगर आप भी पहली बार शिमला जाने का प्लान कर रहे हैं तो आप यहां कुछ जगहों के बारे में जान सकते हैं। जहां पर आप घूमने जा सकते हैं और अपने ट्रिप को यादगार बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी जगह हैं। आप अगली स्लाइड्स में इन जगहों के बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6690c7878034186b370dfe59","slug":"himachal-tourist-places-best-tourist-places-in-shimla-2024-07-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घूमना जरूरी है: पहली बार शिमला जाने वाले इन चार जगहों पर जाना न भूलें, ट्रिप हो सकता है यादगार","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
घूमना जरूरी है: पहली बार शिमला जाने वाले इन चार जगहों पर जाना न भूलें, ट्रिप हो सकता है यादगार
Fri, 12 Jul 2024 11:39 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 12 Jul 2024 11:39 AM IST
विज्ञापन
शिमला में घूमने की जगह कौन सी हैं?
- फोटो : istock
शिमला में घूमने की जगह कौन सी हैं?
- फोटो : istock
इन जगहों पर जा सकते हैं आप:-
नंबर 1
- आप शिमला गए हैं और मॉल रोड न जाएं तो फिर आपका शिमला जाना अधूरा हो सकता है। दरअसल, यहां पर कई अच्छे कैफे, रेस्टोरेंट के अलावा यहां पर फोटोग्राफी के लिए कई जगह हैं। चारों तरफ पहाड़ और बीच में द रिज जो कि एक चर्च है। ये खूबसूरती देखते ही बनती है। आप यहां से अपने लिए अपनों के लिए खरीदारी भी कर सकते हैं।
शिमला में घूमने की जगह कौन सी हैं? (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
नंबर 2
- आप अगर शिमला जा रहे हैं तो आप यहां से कुफरी जा सकते हैं। जहां पर आप जिप लाइन के मजे ले सकते हैं और घुड़सवारी भी कर सकते हैं। इसके अलावा यहां सेब के बागान हैं और साथ ही अन्य एडवेंचर भी हैं। इसके अलावा आप कुफरी जाने के दौरान रास्ते में पड़ने वाली ग्रीन वैली पर फोटोग्राफी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला में घूमने की जगह कौन सी हैं?
- फोटो : istock
नंबर 3
- आप यहां बने जाखू मंदिर भी जा सकते हैं जहां पर आपको हनुमान जी की लगभग 108 फीट ऊंची प्रतिमा देखने को मिलती है। ये मंदिर मॉल रोड के बेहद पास स्थित है। बस ध्यान रखें कि यहां पर जाएं तो बंदरों से सावधान रहें और अपना चश्मा, पर्स, बैग जैसी चीजों को संभालकर रखें।
विज्ञापन
शिमला में घूमने की जगह कौन सी हैं?
- फोटो : istock
नंबर 4
- शिमला से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है नारकंडा। ये बेहद ही खूबसूरत जगह है और काफी ऊंचाई पर स्थित है। यहां आप कैंपिंग और एडवेंचर कर सकते हैं। यहां पर बर्फबारी भी होती है जिसका मजा आप नवंबर से जनवरी के बीच ले सकते हैं। हर साल यहां काफी सैलानी पहुंचते हैं।