Best Food Places in India: खाने के शौकीन लोग स्वाद के लिए हमेशा ही अच्छी जगहों की तलाश में रहते हैं। शहर में कहां क्या व्यंजन या पकवान अच्छा मिलता है, इसकी जानकारी एकत्र करते हैं। भारत तो अपने खान-पान के मामले में काफी समृद्ध देश हैं। यहां अलग-अलग राज्यों और शहरों में भिन्न-भिन्न पकवान मशहूर और लोकप्रिय हैं।
कहीं का स्ट्रीट फूड तो कहीं का भोजन अपने राज्य या शहर को परिभाषित करता है। जिसे भौगोलिक आधार पर, पंजाबी खाना, राजस्थानी थाली, गुजराती व्यंजन आदि नामों से जाना जाता है। पर्यटक जो घूमने और खाने दोनों के ही शौकीन होते हैं, उनके लिए सफर के दौरान जगह-जगह की मशहूर डिश का स्वाद चखना आसान हो जाता है।
अगर आप घूमने के लिए किसी पर्यटन स्थल की तलाश में हैं, जहां अपने खाने के शौक को भी पूरा करना चाहते हैं तो यहां भारत की उन जगहों के बारे में बताया जा रहा है, जो अपने खानपान के लिए मशहूर है।
2 of 7
Jaipur
- फोटो : amar ujala File
जयपुर
राजस्थान का लगभग हर शहर पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां का शाही सत्कार, रेगिस्तान, नृत्य और झीले तो पर्यटकों को पसंद आता ही है, साथ ही खाने की डिश भी अन्य जगहों से अलग मिल जाती है। लजीज पकवानों का स्वाद लेना चाहते हैं तो राजस्थान के जयपुर की ओर रुख कर सकते हैं। जयपुर में राजस्थानी थाली का लुत्फ उठा सकते हैं। दाल बाटी चूरमा, प्याज की कचौड़ी, गट्टे की सब्जी आदि यहां सबसे बेहतर मिलती है।
3 of 7
अमृतसर का श्री हरमंदिर साहिब
- फोटो : संवाद
अमृतसर
लजीज और स्पाइसी खाने का शौक है तो पंजाब, चंडीगढ़ या अमृतसर जा सकते हैं। यहां की हरियाली, स्वर्ण मंदिर तो आपको पसंद आएगी ही, साथ ही अमृतसरी कुलचे, मक्के की रोटी, सरसों का साग, अदरक की चाय, आलू के पराठे जैसे खाद्य का स्वाद लिया जा सकता है। इसके अलावा यहां की लस्सी, मटन, चिकन टिक्का, फालूदा संग फ्रूट क्रीम का मजा भी ले सकते हैं।
4 of 7
biryani
- फोटो : instagram
चेन्नई
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में वड़ा के कई किस्म का स्वाद ले सकते हैं। जिगर थंडा, फिल्टर कॉफी, मुर्कु, सुंदल, मैसूर पाक, डोसा, बिरयानी, फिश फ्राई और पनियारम जैसे व्यंजनों का लुत्फ उठाना न भूलें।
5 of 7
इंदौरी पोहा
- फोटो : अमर उजाला
इंदौर
मध्यप्रदेश के पकवान भी काफी लोकप्रिय हैं। मध्य प्रदेश के भोपाल और इंदौर के स्ट्रीट फूड का स्वाद ले सकते हैं। इंदौर की नमकीन बहुत मशहूर हैं। यहां बिना तेल का समोसा, मशहूर मैगी, रामबाबू के पराठे, मालपुआ, दाल बाटी, दही बड़ा, पोहा, मूंग भजिया और साबूदाना खिचड़ी का स्वाद लेने इंदौर आ सकते हैं।