{"_id":"673597004c3638f4260703ff","slug":"guru-nanak-jayanti-2024-list-of-famous-gurudwaras-in-india-2024-11-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Guru Nanak Jayanti 2024: ये हैं देश के सबसे मशहूर गुरुद्वारे, धार्मिक के साथ रखते हैं ऐतिहासिक महत्व","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
Guru Nanak Jayanti 2024: ये हैं देश के सबसे मशहूर गुरुद्वारे, धार्मिक के साथ रखते हैं ऐतिहासिक महत्व
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Thu, 14 Nov 2024 01:16 PM IST
सार
गुरु नानक देव की जयंती के मौके पर धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व रखने वाले इन प्रसिद्ध गुरुद्वारों के बारे में जानें। कोई आपके शहर में या आसपास हो तो वहीं एक बार मत्था टेकने भी जा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
गुरुद्वारा नानक पियाओ साहिब
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Guru Nanak Jayanti 2024: गुरु नानक देव की जयंती हर साल कार्तिक पूर्णिमा को मनाई जाती है। इस बार गुरु नानक की जयंती 15 नवंबर 2024 को मनाई जा रही है। गुरु नानक देव सिख धर्म के पहले गुरु हैं। उन्होंने "एक ओंकार" का उपदेश दिया यानी ईश्वर एक है और हर जगह मौजूद है। सिख धर्म में 10 गुरु हुए। सभी ने जगह-जगह जाकर एकता का पाठ पढ़ाया। ऐसे में भारत जैसे देश में जहां कई धार्मिक स्थल मौजूद हैं, वहां सिख धर्म से जुड़े कई मशहूर और ऐतिहासिक गुरुद्वारे भी हैं। इन गुरुद्वारों का नाता सिख धर्म के गुरुओं से हैं। साथ ही कुछ का स्वतंत्रता संग्राम में भी विशेष योगदान रहा।
गुरु नानक देव की जयंती के मौके पर धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व रखने वाले इन प्रसिद्ध गुरुद्वारों के बारे में जानें। कोई आपके शहर में या आसपास हो तो वहीं एक बार मत्था टेकने भी जा सकते हैं।
2 of 6
स्वर्ण मंदिर, अमृतसर
- फोटो : instagram
स्वर्ण मंदिर (गुरुद्वारा हरमंदिर साहिब)
पंजाब के अमृतसर में देश का सबसे बड़ा और मशहूर गुरुद्वारा हरमंदिर साहिब स्थित है, जिसे स्वर्ण मंदिर भी कहते हैं। ये सिख धर्म का सबसे पवित्र तीर्थ स्थल माना जाता है। गुरु अर्जन ने 1855 में इस गुरुद्वारे की नींव रखी और 1604 में यहां आदि ग्रंथ रखा गया। गुरुद्वारे की सुरक्षा के लिए महाराजा रणजीत सिंह ने सोने की चादर से मंदिर के बाहरी हिस्से को कवर करा दिया। स्वर्ण मंदिर का पवित्र सरोवर, असीम शांति और लंगर सेवा श्रद्धालुओं को आध्यात्मिकता का अद्वितीय अनुभव प्रदान कराता है।
3 of 6
गुरुद्वारा बंगला साहिब
- फोटो : instagram
गुरुद्वारा बंगला साहिब
राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस में गुरुद्वारा बंगला साहिब बना हुआ है जो कि सिख समुदाय का एक प्रमुख तीर्थस्थल है। यह गुरु हरकृष्ण जी की याद में बनाया गया था, जो दिल्ली में महामारी के समय लोगों की सेवा करते हुए अपने जीवन का बलिदान दे गए थे। गुरुद्वारा में सोने का गुबंद लगा है। गुरुद्वारे के प्रांगण में स्थित तालाब के पानी को अमृत के समान पवित्र माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
पटना साहिब
- फोटो : Instagram
गुरुद्वारा पटना साहिब
बिहार की राजधानी पटना में गुरुद्वारा पटना साहिब है। यह गुरुद्वारा सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह का जन्मस्थान है। पटना साहिब सिख समुदाय के पांच प्रमुख तख्तों में से एक है। इस गुरुद्वारे में गुरु गोविंद सिंंह की कई यादगार वस्तुएं संग्रहित की गई हैं। हर साल बड़ी संख्या में लाखों श्रद्धालु यहां आते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब
- फोटो : Instagram
गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब
दिल्ली में ही रायसीना रोड पर रकाबगंज साहिब गुरुद्वारा बना है, जो कि सिखों के नौवें गुरु तेग बहादुर के बलिदान की याद दिलाता है। गुरु तेग बहादुर की शहीदी के बाद उनके अनुयायियों ने उनका अंतिम संस्कार इसी स्थान पर किया। इस गुरुद्वारे का ऐतिहासिक महत्व है। ये गुरुद्वारा भारतीय स्वतंता संग्राम का भी साक्षी रहा है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।