फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Eid 2023: ईद के लिए दिल्ली इन बाजारों से करें खरीदारी, कम दाम में मिलेंगे अभिनेत्रियों जैसे आउटफिट

Tue, 04 Apr 2023 03:27 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 04 Apr 2023 03:27 PM IST
विज्ञापन
Get Celebrity Inspired Trendy and Stylish Outfit Try These Delhi Markets to Shop for Eid Festival
दिल्ली की बाजार - फोटो : istock

Delhi Markets To Shop For Eid: रमजान का पाक महीना है। इस महीने के बाद ईद का त्योहार मनाया जाएगा। ईद मुस्लिम धर्म के सबसे प्रमुख त्योहारों में शामिल है। ईद के लिए बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी उत्साहित रहते हैं। पहले से ही ईद की तैयारियां करने लगते हैं। ईद के लिए घर की सजावट से लेकर खान-पान और नए व सुंदर कपड़ों की तैयारी करते हैं। इस वर्ष ईद 21/22 अप्रैल 2023 को मनाई जा रही है। ईद के मौके पर लोग नए कपड़े पहनकर तैयार होते हैं। अगर आप भी ईद की तैयारियों में जुट गए हैं और त्योहार पर कोई स्टाइलिश आउटफिट पहनना चाहते हैं तो खरीदारी अभी से शुरू कर दें। दिन करीब आते आते बाजारों में बहुत अधिक भीड़ हो जाती है। त्योहार में खर्चे भी बढ़ जाते हैं, ऐसे में कम पैसों में किसी सेलिब्रिटी की तरह स्टाइलिश और डिजाइनर आउटफिट चाहिए, तो कुछ बाजारों की ओर रुख कर सकते हैं। दिल्ली की कुछ बाजारों से आप आसानी से अपने पसंदीदा सेलिब्रिटी आउटफिट बहुत कम दामों में खरीद सकते हैं।

Get Celebrity Inspired Trendy and Stylish Outfit Try These Delhi Markets to Shop for Eid Festival
दिल्ली की बाजार - फोटो : istock

चांदनी चौक

ईद के मौके पर लड़कों से लेकर लड़कियां एथनिक आउटफिट पहनना पसंद करते हैं। एथनिक कपड़ों के लिए दिल्ली का चांदनी चौक सबसे बेस्ट बाजार माना जाता है। यहां कम पैसों में आप अपनी पसंदीदा अभिनेत्री के किसी आउटफिट की कॉपी तैयार करा सकते हैं। कियारा आडवाणी के शरारा सेट से लेकर माधुरी दीक्षित की साड़ी कलेक्शन और डिजाइनर लहंगे आप एक हजार से 5000 रुपये में खरीद सकते हैं। लड़कों के लिए भी यहां एथनिक आउटफिट का शानदार कलेक्शन बजट में मिल जाएगा।

Get Celebrity Inspired Trendy and Stylish Outfit Try These Delhi Markets to Shop for Eid Festival
दिल्ली की बाजार - फोटो : Istock

सरोजनी नगर

दिल्ली की सबसे सस्ती बाजारों में सरोजनी नगर मार्केट का नाम शुमार है। सरोजनी नगर में 100 रुपये के टाॅप और पैंट आसानी से मिल जाते हैं। ईद के मौके आप कुर्ता सेट, सूट, वेस्टर्न आउटफिट्स बेहद कम दामों में खरीद सकते हैं। सरोजनी नगर में बेहद कम दामों में ज्वेलरी खरीद सकते हैं। फुटवियर और पर्स भी बजट में मिल जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Get Celebrity Inspired Trendy and Stylish Outfit Try These Delhi Markets to Shop for Eid Festival
दिल्ली की बाजार - फोटो : istock

लाजपत नगर मार्केट

दिल्ली की सबसे लोकप्रिय बाजारों में से एक लाजपत नगर बाजार है। इस बाजार में हर तरह का सामान आसानी से मिल जाएगा। डिजाइनर कपड़ों को खरीदने के लिए आप लाजपत नगर मार्केट जा सकते हैं। इसके अलावा यहां ज्वेलरी, मेहंदी, स्ट्रीट फूड, फुटवियर आदि बजट में मिल जाएगा। ईद की पूरी खरीदारी के लिए आप लाजपत नगर मार्केट जा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed