फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अप्रैल में इन जगहों पर गलती से भी घूमने का न बनाएं प्लान, पैसे और समय हो जाएगा बर्बाद

Sun, 02 Apr 2023 12:24 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 02 Apr 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Do Not Plan to Travel These Places in April Month Know Places list in Hindi
ट्रैवल

April Travel Guide: मार्च के महीने तक सर्दियाँ खत्म होने लगती हैं और गर्मी की शुरुआत होने लगती है। इस महीने में न तो बहुत अधिक सर्दी और ना ही अधिक गर्मी होती है, हालांकि अप्रैल आते आते मौसम में गर्माहट और चिलचिलाहट को महसूस किया जा सकता है। अप्रैल में गुड फ्राई डे और ईद की छुट्टी है। ऐसे में इस महीने आप किसी ट्रिप पर जाने की योजना बना सकते हैं। हालांकि घूमने जाने से पहले आप यह जान लें कि अप्रैल में कहां जाना चाहिए और किन जगहों पर जाने से बचना चाहिए। सही जगह का चुनाव करके आप समय और पैसा दोनों बचा सकते हैं। वहीं अप्रैल के महीने में किसी गलत जगह पर सफर पर जाने से आपका पूरा मजा किरकिरा हो सकता है।

Do Not Plan to Travel These Places in April Month Know Places list in Hindi
Tajmahal - फोटो : PTI

आगरा


दुनिया के सबसे मशहूर पर्यटन स्थलों में भारत का आगरा शहर शामिल है। यहाँ सात अजूबों में से एक ताजमहल स्थित है। आगरा में कई और पर्यटन स्थल है जो विदेशी यात्रियों को भी आकर्षित करते हैं। लेकिन आगरा जाने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च है। अप्रैल में आगरा का मौसम गर्म होता है। इस कारण इस मौसम में घूमना और सुविधाजनक हो सकता है।

Do Not Plan to Travel These Places in April Month Know Places list in Hindi
जैसलमेर का किला - फोटो : सोशल मीडिया

जैसलमेर

राजस्थान के ज्यादातर शहर गरम है। यहां गर्मी के मौसम में रेतीले क्षेत्र अधिक तपने लगते हैं । राजस्थान का जैसलमेर शहर भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। लेकिन अप्रैल के महीने से यहां गर्मी महसूस होने लगती है। ऐसे में अगर आप जैसलमेर जाना चाहते हैं तो अपनी ट्रिप नवंबर से फरवरी के बीच प्लान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Do Not Plan to Travel These Places in April Month Know Places list in Hindi
उत्कल बीच उड़ीसा - फोटो : Dr Kaynat kazi

गोवा

अधिकतर युवाओं और कपल्स को गोवा पसंद होता है। भारत के साथ ही विदेश से आने वाले पर्यटक भी गोवा जाना चाहते हैं। गोवा में समुद्र किनारे बैठना बहुत आनंदित करने वाला होता है, लेकिन गर्मी के मौसम में गोवा में आप अधिक मजे नहीं कर सकते हैं । ना ही दिन के समय आप बीच पर जा सकते हैं और ना ही गोवा के किसी अन्य पर्यटन स्थल पर जाना चाहेंगे। इसलिए गोवा जाने का सही वक्त तब होता है जब मौसम का तापमान कुछ कम हो।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed