फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganesh Chaturthi 2023: गणेश उत्सव पर करें दिल्ली की इन जगहों की सैर, इन मंदिरों में करें बप्पा के दर्शन

Tue, 19 Sep 2023 12:59 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 19 Sep 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2023 Famous Lord Ganesha Temples In Delhi
Famous Ganesh Temples - फोटो : Social Media

Ganesh Chaturthi 2023 19 सितंबर से गणेश उत्सव की शुरुआत हो रही है। यह 10 दिन का पर्व है, जिसमें पहले दिन गणेश चतुर्थी को भगवान गणपति की प्रतिमा की स्थापना की जाती है। इस दिन से गणेश जी का खास पूजा होती है। जगह-जगह पर गणपति पंडाल सजते हैं, मंदिरों में भी गणेश भगवान की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। धार्मिक भजनों और गीतों पर उत्सव होता है।



वैसे तो महाराष्ट्र का गणपति उत्सव दुनियाभर में प्रसिद्ध है। मुंबई, नासिक, पुणे में सबसे भव्य गणपति पंडाल सजते हैं। लेकिन अगर आप दिल्ली एनसीआर के आसपास के रहने वाले हैं तो शहर में ही गणपति उत्सव को धूमधाम से मना सकते हैं। यहां दिल्ली में प्रसिद्ध गणेश मंदिरों के दर्शन के लिए जा सकते हैं और गणपति पंडालों में शामिल हो सकते हैं।

Ganesh Chaturthi 2023 Famous Lord Ganesha Temples In Delhi
Ganesh Mandir Connaught Place - फोटो : Facebook

कनॉट प्लेस

दिल्ली के मशहूर कनॉट प्लेस पर अक्सर ही शाम के वक्त घूमने और शानदार कैफे में वक्त बिताने के लिए जाते होंगे, लेकिन इस बार गणपति उत्सव के मौके पर कनॉट प्लेस जा सकते हैं। यहां श्री गणेश मंदिर है, जहां दक्षिण भारतीय मूल के पुजारी गणेश प्रतिमा की पूजा करते हैं। मंदिर परिसर में 9 ग्रह के मंदिर हैं और दूसरे देवताओं के भी छोटे छोटे मंदिर हैं।

Ganesh Chaturthi 2023 Famous Lord Ganesha Temples In Delhi
गणेश चतुर्थी 2023 - फोटो : facebook

अजमेरी गेट

दिल्ली के अजमेरी गेट पर गणेश जी का मंदिर है, जिस की बाहरी दीवार लाल रंग की हैं। यहां कि सुंदर और जटिल कलाकृति लोगों को काफी पसंद आती है। गणपति उत्सव में यहां भव्य आयोजन होता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2023 Famous Lord Ganesha Temples In Delhi
vinayak mandir mayur viharq - फोटो : facebook

मयूर विहार

मयूर विहार में बहुत ही सुंदर सा श्री शुभ सिद्धिविनायक मंदिर स्थित है। मंदिर की बनावट तमिल वास्तुकला की तर्ज पर हुई है। इस मंदिर में गणपति जी को फूल, नारियल, केला और सेंधा चीनी अर्पित किया जाता है

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2023 Famous Lord Ganesha Temples In Delhi
Vinayak Temple Sarojini Nagar - फोटो : Facebook

सरोजनी नगर

गणपति उत्सव के लिए सरोजनी नगर जा सकते हैं। सरोजनी नगर में श्री विनायक मंदिर बना है, जहां दक्षिण भारतीय परंपरा के मुताबिक पूजा होती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed