भारत में घुमक्कड़ी करने के लिए बहुत कुछ है। घूमने को कहीं समंदर का किनारा है तो कहीं ऊंचे-ऊंचे पहाड़ हैं। कहीं घने जंगल हैं, जहां हर तरह के जानवर देखने को मिलते हैं तो कहीं साल भर बारिश ही होती है या फिर रेगिस्तान हैं।भारत धर्म, आस्था, आध्यात्म और शांति का केंद्र है। अगर आप दुनिया के शोर गुल से ऊब चुके हैं तो यहां पर पहाड़ों की शांति आपको सुकून देगी। यहां नदियां और इनके किनारे बसे शहरों की खूबसूरती शब्दों में बयां नहीं कि जा सकती। यहां खूबसूरत जगहों और जगहों की अनोखी संस्कृति का बेजोड़ संगम देखने को मिलता हैं। इसलिए भारत में देसी ही नहीं विदेशी भी घूमने आते हैं। भारत में कई ऐसी जगहें हैं जो विदेशियों के पसंदीदा पर्यटन स्थल हैं। अगर आपको ट्रैवलिंग करना पसंद है तो अपनी ट्रैवल लिस्ट में इंडिया को टॉप पर रखिए। आइए जानते हैं कि भारत में वो कौन सी जगहें है जहां देशी ही विदेशी भी घूमने आते हैं।
विदेशी पर्यटकों को भी खूब भाती हैं भारत की ये खूबसूरत जगहें, दूर-दूर से घूमने आते हैं लोग
1. वाराणसी ( काशी)
वाराणसी को काशी व बनारस के नाम से भी जाना जाता है। हजारों साल पुराना ये शहर गंगा नदी के किनारे बसा हुआ है। यह हिंदुओं के प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों में से एक है। यहां 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक काशी विश्वनाथ का मंदिर है। यहां हर गली में आपको मंदिर मिल जाएंगे इसलिए इसे मंदिरों का शहर भी कहा जाता है। बनारस में देश ही नहीं विदेश से भी लोग मुक्ति और मोक्ष के लिए आते हैं। अपनी एक अलग संस्कृति के लिए प्रसिद्ध यह शहर लाखों पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है।
2. ऋषिकेश
ध्यान और योग के लिए ऋषिकेश पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। इसलिए इसको "योग की राजधानी" के नाम से भी जाना जाता है। ये शहर योग और ध्यान का एक बहुत बड़ा केंद्र है। ऋषिकेश में आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या सबसे ज्यादा है। एडवेंचर के लिए भी यहां कई विकल्प हैं। अगर आप आध्यात्म को सीखना, समझना चाहते हैं या फिर वादियों की शांति व राफ्टिंग आदि करना चाहते हैं तो ऋषिकेश शहर आपका इंतजार कर रहा है। यहां राम झूला सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है जिसका आनंद लेने लोग दूर-दूर से आते हैं।
3. आगरा
सात अजूबों में से एक ताजमहल है। इसको यूनेस्को ने भी अपनी धरोहरों में जगह दी है। ताजमहल का दीदार करने देसी ही नहीं विदेशी भी दूर-दूर के देशों से आते हैं। ताज महल की खूबसूरती पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। आगरा में ताजमहल के अलावा ताज म्यूजियम, इतिमाद-उद-दौला, अकबर का मकबरा और किनारी बाजार के साथ आगरा का लाल किला भी देखने लायक जगह हैं।
4. गोवा
अगर आप मौज मस्ती के शौकीन हैं और छुट्टियां बिताना चाहते हैं तो गोवा बेस्ट डेस्टिनेशन हैं। गोवा को देश की फन कैपिटल भी कहा जाता है। यहां के बीच, पार्टियां आपको और कहीं नहीं मिलेंगी। यहां की पार्टी आधी रात से शुरू होकर सुबह तक चलती है।