रानीखेत उत्तराखंड का एक प्रमुख हिल स्टेशन है, जिसकी प्राकृतिक खूबसूरती देखते ही बनती है। यहां से हिमाच्छादित मध्य हिमालयी श्रेणियां स्पष्ट देखी जा सकती हैं। रानीखेत का मनमोहक दृश्य ही ऐसा है कि लोग इसे 'पहाड़ों की रानी' भी कहते हैं। यहां कई प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं, जिसमें हरे-भरे जंगल, हिमालयी पहाड़ियां, पर्वतीय चढ़ाई, गोल्फ कोर्स, ट्रैकिंग रेंज और मंदिर आदि शामिल हैं। अगर आप शहर से दूर कुछ पल शांति के बिताना चाहते हैं और साथ ही प्रकृति का अनुपम सौंदर्य भी देखना चाहते हैं, तो आपको रानीखेत एक बार जरूर जाना चाहिए। आइए जानते हैं यहां कौन-कौन सी जगहें देखने लायक हैं...
{"_id":"602960fc28eb3f2f5b55e7f7","slug":"famous-and-beautiful-tourist-places-to-visit-in-ranikhet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शहर से दूर चाहिए शांति और देखना हो प्रकृति का अनुपम सौंदर्य, तो जरूर जाएं रानीखेत","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
शहर से दूर चाहिए शांति और देखना हो प्रकृति का अनुपम सौंदर्य, तो जरूर जाएं रानीखेत
Mon, 15 Feb 2021 07:39 AM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Mon, 15 Feb 2021 07:39 AM IST
विज्ञापन
रानीखेत का खूबसूरत नजारा
- फोटो : Facebook/Beauty Of Uttarakhand
मजखाली का खूबसूरत नजारा
- फोटो : Facebook/Sumit Arya
मजखाली
- यह उत्तराखंड का एक गांव है, जो अल्मोड़ा-रानीखेत रोड पर रानीखेत से करीब 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता मन मोह लेती है। इस गांव से बागेश्वर में स्थित त्रिशूल चोटी के खूबसूरत दृश्य आसानी से देखे जा सकते हैं। अगर आप रानीखेत जा रहे हैं, तो यहां जरूर घूमने जाएं।
झूला देवी मंदिर, रानीखेत
- फोटो : Facebook/Prakash Chander Tiwari
झूला देवी मंदिर
- रानीखेत से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर प्राचीन झूला देवी मंदिर स्थित है, जिसका निर्माण लगभग आठ शताब्दी पहले किया गया था। हालांकि वर्तमान में जो मंदिर परिसर मौजूद है, उसका पुनर्निमाण वर्ष 1935 में किया गया था। मान्यता है कि इस मंदिर की दीवार पर जो कोई भी एक घंटी बांधता है, उसकी मनोकामना जरूर पूरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोल्फ कोर्स, रानीखेत
- फोटो : Facebook/Exotic Uttarakhand
गोल्फ कोर्स
- यह रानीखेत के प्रमुख आकर्षणों में से एक है। समुद्र तल से लगभग 1830 मीटर पर स्थित यह गोल्फ कोर्स पूरे एशिया में प्रसिद्ध है। यहां से आप हिमालय पर्वतमाला के खूबसूरत दृश्यों को देख सकते हैं, जिसे देखने के बाद मन करता है कि बस उसे देखते ही रहें।
विज्ञापन
हैडाखान मंदिर, रानीखेत
- फोटो : Facebook/Elysian Moments
हैडाखान मंदिर
- रानीखेत का यह एक प्रसिद्ध धार्मिक तीर्थ स्थान है। सफेद संगमरमर से निर्मित यह भव्य मंदिर रानीखेत से करीब 4-5 किलोमीटर की दूरी पर हिमालय की खूबसूरत वादियों में एक पहाड़ी पर स्थित है। यहां से हिमालय की बर्फ से ढकी चोटियां साफ नजर आती हैं। यहां सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग घूमने के लिए आते हैं।