फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Beautiful Mosques: तस्वीरों में देखें दुनिया की सबसे भव्य और खूबसूरत मस्जिदें, जानें कहाँ हैं स्थित

Mon, 01 Apr 2024 03:40 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 01 Apr 2024 03:40 PM IST
सार

अगर आप इन मस्जिदों को देखने नहीं जा पा रहे तो इन सुंदर मस्जिदों की तस्वीर आपका मन बदल सकती हैं और अपनी ओर आकर्षित कर सकती हैं।

विज्ञापन
Eid 2024 Most Famous And Beautiful Mosques in the world
सबसे खूबसूरत मस्जिद - फोटो : pixabay

Beautiful Mosques in the world: रमजान का महीना खत्म होने वाला है और ईद का पर्व आने वाला है। ईद इस्लाम धर्म के सबसे प्रमुख पर्वों में से के है। रमजान के पाक महीने में इस्लाम धर्म को मानने वाले रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं। वहीं ईद में भी लोग सुबह की नमाज के बाद एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते हैं। रमजान और ईद के पर्व को मनाने के लिए लोग मस्जिद जाते हैं। वैसे तो देश में कई मस्जिदें हैं, कुछ ऐतिहासिक तो कुछ बेहद भव्य और खूबसूरत हैं। यहां दुनिया की सुंदर और भव्य मस्जिदों के बारे में बताया जा रहा है। अगर आप इन मस्जिदों को देखने नहीं जा पा रहे तो इन सुंदर मस्जिदों की तस्वीर आपका मन बदल सकती हैं और अपनी ओर आकर्षित कर सकती हैं।

Eid 2024 Most Famous And Beautiful Mosques in the world
ईरान की मस्जिद - फोटो : iStock

शेख लोत्फोल्ला मस्जिद

ईरान के इस्पाहन शहर में स्थित शेख लोत्फोल्ला मस्जिद बेहद खूबसूरत है। इस मस्जिद की नीली नक्काशी इसे दूसरी मस्जिदों से अलग बनाती है। मस्जिद का निर्माण 1602 से 1619 के बीच हुआ।

Eid 2024 Most Famous And Beautiful Mosques in the world
यूएई की मस्जिद - फोटो : iStock

शेख सैय्यद ग्रैंड मस्जिद

यूएई में मौजूद यह मस्जिद सफेद पत्थरों से तैयार की गई है। यूएई के अबू धाबी में स्थित इस मस्जिद में 82 गुंबद और 1000 खंभे हैं। यह दुनिया का सबसे बड़ा हाथ से बुना कालीन रखा था, जिसे 12000 कारीगरों ने तैयार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Eid 2024 Most Famous And Beautiful Mosques in the world
इजिप्ट की मस्जिद - फोटो : iStock

अक्सुनकर मस्जिद

इजिप्ट में 14वां सदी में बनी अक्सुनकर मस्जिद ओटोमन स्टाइल आर्किटेक्चर का नमूना है। कई सारे पत्थरों को एक साथ जोड़कर मस्जिद की नक्काशी की गई है।

विज्ञापन
Eid 2024 Most Famous And Beautiful Mosques in the world
ब्लू मस्जिद - फोटो : iStock

ब्लू मस्जिद

इस्तांबुल शहर में सुल्तान अहमद मस्जिद है, जिसे ब्लू मस्जिद कहा जाता है। इसे ओटोमन साम्राज्य के दौरान बनाया गया था। इस मस्जिद के ब्लू टाइल्स को हाथों से पेंट किया था और इसमें 5 गुंबद ,6 मीनार 8 गुंबद छोटे-छोटे हैं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed