फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

April Holiday Plan: इस महीने है घूमने की योजना? जान लें अप्रैल में मिल रही कितनी छुट्टियां और लॉन्ग वीकेंड

Sat, 30 Mar 2024 12:15 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 30 Mar 2024 12:15 PM IST
सार

जानते हैं कि अप्रैल महीने में कितनी छुट्टियां, बैंक हॉलिडे और लॉन्ग वीकेंड मिल रहे हैं, जिसमें घूमने की योजना बनाई जा सकती है।

विज्ञापन
April Holiday Plan Bank Holiday And Long Weekend In April 2024 Travel Ideas
अप्रैल में छुट्टियां - फोटो : istock

April Holiday Plan: मार्च के बाद से तापमान बढ़ने लगता है। गर्मी का मौसम आने लगता है। अप्रैल आते आते धूप तेज और दिन में गर्मी महसूस होने लगती है। ऐसे में इस महीने में तो बहुत अधिक सर्दी होती है और न जून-जुलाई जैसी उमस वाली गर्मी होती है। इसके अलावा अप्रैल में बारिश होने की संभावना भी नहीं रहती है। ऐसे में अगर कहीं सफर पर जाने की योजना बना रहे हैं या लंबे समय से घूमने के लिए मौके की तलाश में हैं तो इस महीने दोस्तों व परिवार के साथ सैर पर जा सकते हैं। हालांकि अप्रैल में घूमने के लिए छुट्टियों की जरूरत होती है।दो से तीन की छुट्टी पर सफर पर जा सकते हैं। आइए जानते हैं कि अप्रैल महीने में कितनी छुट्टियां, बैंक हॉलिडे और लॉन्ग वीकेंड मिल रहे हैं, जिसमें घूमने की योजना बनाई जा सकती है।

April Holiday Plan Bank Holiday And Long Weekend In April 2024 Travel Ideas
calender 2024 - फोटो : pexel

अप्रैल में बैंक हॉलिडे 

इस महीने ईद-उल-फितर, रामनवमी और महावीर जयंती मनाई जा रही है। ऐसे में इन तीनों मौकों पर बैंक में छुट्टी रहेगी। अधिकतर दफ्तर और स्कूल कॉलेज भी बंद रहेंगे। ऐसे में सफर पर जाने के लिए आपको इस महीने तीन छुट्टियां आसानी से मिल जाएगी।

April Holiday Plan Bank Holiday And Long Weekend In April 2024 Travel Ideas
अप्रैल में वीकेंड - फोटो : Istock

अप्रैल में वीकेंड

6 और 7 अप्रैल को शनिवार व रविवार है। 13-14 अप्रैल, 20 व 21 और 27 व 28 अप्रैल को वीकेंड हैं। इन तारीखों पर वीकेंड ट्रिप पर जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
April Holiday Plan Bank Holiday And Long Weekend In April 2024 Travel Ideas
अप्रैल में ट्रिप पर कब जाएं - फोटो : Freepik

अप्रैल में ट्रिप पर कब जाएं

अप्रैल में सबसे ज्यादा छुट्टियां हैं। तीन सरकारी और लॉन्ग वीकेंड मिल रहे हैं। घूमने के लिए जाना चाहते हैं तो 11 अप्रैल गुरुवार को ईद उल फितर की छुट्टी है, इसके अगले दिन 12 अप्रैल शुक्रवार को अवकाश लेकर 13 और 14 अप्रैल को वीकेंड मिल जाएगा। घूमने के लिए आपके पास चार दिन का वक्त रहेगा।

विज्ञापन
April Holiday Plan Bank Holiday And Long Weekend In April 2024 Travel Ideas
dalhousie - फोटो : instagram

अप्रैल में कहां घूमने जाएं

इस महीने का तापमान और मौसम को देखते हुए अप्रैल में हिमाचल प्रदेश के मनाली और डलहौजी हिल स्टेशनों की सैर पर जा सकते हैं। दो से तीन दिन की छुट्टी में यहां भरपूर आनंद लिया जा सकता है। साथ ही इन दोनों जगहों का मौसम अप्रैल में अनुकूल रहता है।

इसके अलावा मध्य प्रदेश के पचमढ़ी हिल स्टेशन पर प्राकृतिक नजारों, झरनों के बीच सुकूनभरी छुट्टियों का मजा ले सकते हैं। मध्य प्रदेश के जबलपुर में भेड़ाघाट की सैर पर जा सकते हैं। यहां का नजारा विदेशी ट्रिप जैसा लगेगा।

उत्तराखंड के नैनीताल की सैर भी अप्रैल के महीने में कर सकते हैं। साथ ही केरल के कन्नूर का मौसम और माहौल अप्रैल में परिवार, दोस्तों या पार्टनर संग घूमने के लिए बेहद शानदार रहता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed