{"_id":"5bdbfff6bdec22694d4320da","slug":"diwali-2018-best-budget-friendly-shopping-market-in-delhi-for-girls","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिवाली शॉपिंग: लड़कियों के लिए बेस्ट हैं ये बाजार, सस्ते में मिलेंगे ट्रेंडी कपडे़ और फुटवियर","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
दिवाली शॉपिंग: लड़कियों के लिए बेस्ट हैं ये बाजार, सस्ते में मिलेंगे ट्रेंडी कपडे़ और फुटवियर
फैशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 02 Nov 2018 03:12 PM IST
विज्ञापन
SN Market
त्योहारों पर फैशनपरस्त युवाओं के लिए अच्छा दिखने की चुनौती हमेशा रहती है, लेकिन बाजार में कम दाम पर ट्रेंडी और फैशनेबल कपड़े ढ़ूंढ पाना काफी मुश्किल हो जाता है। कितनी बार तो ऐसा होता है आपको बाजार में जाकर कुछ पसंद भी आ जाता है, लेकिन बजट में न होने की वजह से आप नहीं खरीदते।
janpath
- फोटो : instagram
जनपथ
कनॉट प्लेस का मशहूर मार्केट जनपथ लड़कियों की शॉपिंग के लिए अच्छा ऑप्शन है। यहां आपको लेटेस्ट ट्रेंड के कपड़े बहुत आराम से और कम दामों में मिल जाएंगे। इस मार्केट में जैसे ही आप एंट्री लेंगे, बहुत सारी छोटी-छोटी दुकाने होंगी जो आपका ध्यान अपनी तरफ खीचेंगी। इन दुकानों में आपको हर तरह के लेटेस्ट कपड़ों से लेकर ट्रेंडी जूलरी का कलेक्शन किफायती दामों में मिलेगा।

रानीबाग मार्केट
रानीबाग मार्केट के बारे में आपने शायद ही सुना होगा, लेकिन एक बार अगर आप वहां शॉपिंग करने गईं, तो हर बार यहीं खरीददारी करने आएंगी। इस बाजार की सबसे खास बात यह है कि यहां आपको ब्रांडेड स्टोर्स से लेकर स्ट्रीट मार्केट में तमाम ऑप्शन मिल जाएंगे। यहां की स्ट्रीट मार्केट बेहद शानदार है। आप आराम से अपने बजट में यहां आसानी से अपनी दिवाली पार्टी की शॉपिंग कर सकते हैं।

sarojini market
- फोटो : instagram
सरोजनी नगर मार्केट
अगर कम बजट में सबसे लेटेस्ट और ट्रेंडी कपड़े चाहिए तो इस मामले में सबसे पहले जिस बाजार का नाम आता है वह है सरोजनी नगर मार्केट। यहां आपको बहुत कम दामों में आपकी मनपसंद ड्रेस आसानी से मिल जाएगी। इतना ही नहीं आप अपनी ड्रेस के साथ जूलरी और फुटवियर भी अपने बजट में खरीद सकती हैं।

tawang market
- फोटो : instagram
लाजपत नगर
दिवाली पार्टी के लिए अगर आपको एथनिक वेयर खरीदना है और वो भी बजट में तो यह मार्केट आपके लिए बेस्ट ऑप्शन होगा। यहां बहुत ट्रेंडी और कूल फैब्रिक भी बहुत सस्ते में मिलते हैं। आप चाहे तो अपने लिए खुद कुछ डिजाइन भी करा सकते हैं। आपको बता दें, यह मार्केट सोमवार को बंद रहता है।