फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिवाली 2018: देखते रह जाएंगे देश के इन शहरों की दीपावली, कभी नहीं देखी होगी ऐसी रौनक

Fri, 02 Nov 2018 02:45 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 02 Nov 2018 02:45 PM IST
विज्ञापन
Diwali 2018 celebration of best cities: Best places to explore Diwali festival In India
diwali travelling - फोटो : instagram
अगर इस दिवाली आप कुछ अलग प्लान कर रोशनी से भरे इस त्योहार को यादगार बनाना चाहते हैं तो आप घूमने का प्लान कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस अपने बिजी शेड्यूल से थोड़ा समय निकालना होगा। वैसे तो दिवाली के टाइम पर छुट्टियां रहती भी हैं। इससे पहले कि आपकी ये छुट्टियां घर पर ही कट जाए, इससे पहले ही प्लान कर लें और अपने बैग को पैक कर घूमने निकल जाएं। 


अब सवाल ये उठता है कि आखिर दिवाली के मौके पर कहां घूमने जाना चाहिए। आज हम बताएंगे ऐसी 5 जगह जो आपकी बजट में भी होंगी और जहां दिवाली की रौनक भी देखने लायक होगी। 
Diwali 2018 celebration of best cities: Best places to explore Diwali festival In India
kolkata diwali - फोटो : instagram
कोलकाता

कोलकाता की दूर्गा पूजा के बारे में तो हर कोई जानता है, लेकिन शायद ही आप जानते होंगे कि दिवाली के समय पर भी वहां अच्छी खासी रौनक होती है। देश के ज्यादातर हिस्सों में इस दिन लक्ष्मी माता की पूजा की जाती है, वहीं कोलकाता में मां काली को पूजा जाता है। 

दिवाली के दिन कोलकाता के काली मंदिरों में नजारा देखने लायक होता है। इतनी भीड़ होती है कि पैर तक रखने की जगह नहीं होती है। शाम के समय पूरे शहर में जोरों-शोरों से मां की आरती कर जश्न मनाया जाता है। अपनी दिवाली को यादगार बनाने के लिए आप इस बार काली पूजा में हिस्सा ले सकते हैं।
Diwali 2018 celebration of best cities: Best places to explore Diwali festival In India
varanasi diwali - फोटो : instagram
बनारस
शिव की नगरी बनारस भी दिवाली के दौरान कई मायनों में खास होती है। इस दिन पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया जाता है। जो नजारा आपको दिवाली के दिन यहां देखने को मिलेगा वह पूरे भारत में कहीं नहीं दिखाई देगा। यहां आप आतिशबाजी के साथ-साथ गंगा आरती का भी आनंद ले सकते हैं। कहा जाता है कि यहां की गंगा आरती का नजारा एक बार देख लेंगे तो जिंदगीभर याद रहेगा। इसके अलावा अगर आप मिठाइयों और खान-पान के शौकीन हैं तो इसके लिए भी आपके पास ढ़ेर सारे ऑप्शन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2018 celebration of best cities: Best places to explore Diwali festival In India
ujjain diwali - फोटो : instagram
उज्जैन 
महाकाल की नगरी उज्जैन की दिवाली पूरे देश में मशहूर है। इस मौके पर यहां के बाजारों से लेकर महाकाल मंदिर अौर क्षिप्रा नदी के तट का नजारा देखते ही बनता है। दिवाली के कुछ दिन पहले ही यहां रौनक लग जाती है। मंदिर में खास पूजा होने के साथ कई गीत संगीत कार्यक्रम होते हैं। 
विज्ञापन
Diwali 2018 celebration of best cities: Best places to explore Diwali festival In India
amritsar - फोटो : instagram
अमृतसर
दिवाली के मौके पर अमृतसर का गोल्डन टेम्पल इतना सुंदर नजर आता है कि उस पर से नजरें हटाने का भी दिल नहीं करता। हर तरफ सिर्फ रोशनी ही रोशनी नजर आती है। इतना ही नहीं इस दौरान लंगर में भी खास पकवान दिए जाते हैं। इसके अलावा आप यहां शॉपिंग के लिए भी जा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed