फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत की इन खास जगहों पर जाकर नहीं लिए ये छह अनुभव, तो 'ट्रेवल डायरी' रह जाएगी अधूरी

Wed, 21 Aug 2019 10:19 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Wed, 21 Aug 2019 10:19 AM IST
विज्ञापन
different things to learn in india while you go for travelling

भारत विविधताओं का देश है। यहां की संस्कृति, बोलचाल, भाषा और पहनावा सब कुछ अलग है। अगर आप इस देश की सैर के लिए निकलेंगे तो हर जगह कुछ न कुछ नया देखने और करने को पाएंगे। इसलिए आज हम भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहें है, जहां के प्राकृतिक नजारे तो खूबसूरत हैं ही यहां पर एडवेंचर के शौकीन लोगों को भी निराशा हाथ नही लगेगी। तो आइए जाने कौन सी वो जगहें हैं जहां पर रोमांच के साथ ही खूबसूरती का मिश्रण मौजूद है।

 

different things to learn in india while you go for travelling
- फोटो : pixa
ऋषिकेश में योग
उत्तराखंड में हरिद्वार के पास ही एक छोटा सा शहर है ऋषिकेश। इस शहर की खासियत यहां का शांत वातावरण है। यहां पर स्थानीय जनसंख्या बहुत ही कम नजर आती है और सैलानी ज्यादा। कई सारे देशों से ये सैलानी यहां पर शांति की तलाश में आते हैं। यहां पर बहुत सारे योग के केंद्र मिल जाएंगे जिनमें आप योग और ध्यान की क्रिया सीख सकते हैं।

 

different things to learn in india while you go for travelling
- फोटो : pixa
कर्नाटक के जंगलों में वालंटियर का काम करना
भारत के पश्चिमी क्षेत्र में बहुत ही घना जंगल फैला है जहां पर आप वालंटियर का काम कर सकते हैं। जी हां कर्नाटक में बने अगुम्बे रिसर्च सेंटर में मई से लेकर नवंबर तक जंगलों को बचाने के लिए यहां पर वालंटियर के तौर पर काम कर सकते हैं। ये आपको बहुत ही कम दाम पर खाना और रहना उपलब्ध कराएंगे। इन जंगलों में रहना और कुछ नया करना आपको सारी जिंदगी नहीं भूलेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
different things to learn in india while you go for travelling
- फोटो : pixa
चीज बनाना सीखे कश्मीर में

अभी तक आपको लगता था कि चीज बनाने का हुनर केवल फ्रांस, स्पेन और इटली के लोगों के पास है। लेकिन जब आप कश्मीर घूमने जाएं तो यहां पर चीज बनाना जरूर सीखें। कश्मीर की सुंदर वादियों में एक अनोखा अनुभव आप ताउम्र नहीं भूलेंगे।

 

विज्ञापन
different things to learn in india while you go for travelling
travel - फोटो : pixa
टैटू बनाने की कला है पहाड़ों में
टैटू बनाने की असली कला तो भारत के उत्तरी क्षेत्र में है। यहां के जनजातीय प्रजाति के लोगों के पास ज्यामितीय आकृति के डिजाइन बनाने की बहुत ही सुंदर कला है। अगर आप नागालैंड या अरुणाचल प्रदेश की सैर पर निकले हैं तो ये कला सीखने का अभ्यास जरूर करें। इसे सीखना एक अनोखा अनुभव होगा।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed