फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhanteras 2023: इन बाजारों में सस्ते में बिकता है धनतेरस का सामान, करें बर्तनों और चांदी की खरीदारी

Fri, 10 Nov 2023 07:39 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 10 Nov 2023 07:39 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras 2023 Big And Cheap Market Of Delhi To Buy Utensils And Silver Ornaments
धनतेरस पर खरीदारी

Dhanteras 2023: दिवाली आने वाली है। लोगों में दीपोत्सव को लेकर उत्साह है। प्रकाश पर्व की तैयारियां शुरु हो गई हैं। दिवाली के मौके पर लोग नए सामान की खरीदारी करते हैं। लोग कपड़ों से लेकर पूजा सामग्री और बर्तनों से लेकर जेवर तक खरीदते हैं। दीपोत्सव में खरीदारी का एक खास दिन होता है, जिसे धनतेरस के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन घर-गृहस्थी से जुड़े सामान की खरीदारी करनी चाहिए।



धनतेरस में सोने-चांदी के आभूषण और बर्तन खरीदने की परंपरा है। बाजारों में सोने-चांदी के सामान की कई वैरायटी आ गई हैं। सर्राफा बाजारों की रौनक बढ़ चुकी है। वहीं बर्तनों की दुकानों में भी नया स्टॉक भरा हुआ है। हालांकि अगर बजट में सोने-चांदी का सामान और बर्तन आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं तो ऐसी बाजारों की ओर रुख करें, जहां कम दाम में या सस्ते में सामान मिल जाए। यहां दिल्ली की ऐसी बाजारों के बारे में बताया जा रहा है, जहां कम दाम में चांदी के गहने और बर्तन मिल जाएंगे।

Dhanteras 2023 Big And Cheap Market Of Delhi To Buy Utensils And Silver Ornaments
धनतेरस पर खरीदारी - फोटो : अमर उजाला।

दरीबां कलां, पुरानी दिल्ली

दिल्ली का चांदनी चौक बाजार कपड़ों समेत कई सामान के लिए प्रसिद्ध है। चांदनी चौक से सटा हुआ दरीबां कला बाजार पिछले 70 सालों से यहां लगता आ रहा है। इस बाजार में चांदी के सिक्के और गहनों से लेकर स्टील के बर्तन आदि सही दाम पर मिल जाते हैं। इस बाजार में करीब 25 प्रतिशत कम दाम में सारे सामान मिल जाएगा।

Dhanteras 2023 Big And Cheap Market Of Delhi To Buy Utensils And Silver Ornaments
धनतेरस पर खरीदारी - फोटो : अमर उजाला।

पहाड़गंज बाजार

दिल्ली के पहाड़गंज बाजार में भी चांदी का सामान बेहतरीन दाम में मिल जाता है। यहां से घर की सजावट से जुड़ा सारा सामान सस्ते में खरीद सकते हैं। दिल्ली का पहाड़गंड बाजार पहुंचने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन या काश्मीरी गेट सबसे नजदीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhanteras 2023 Big And Cheap Market Of Delhi To Buy Utensils And Silver Ornaments
धनतेरस पर खरीदारी - फोटो : अमर उजाला

लाजपत नगर बाजार

दिल्ली के लाजपत नगर बाजार में स्टील के बर्तनों की कई दुकानें हैं, जहां सही दाम में आसानी से बर्तन मिल जाते हैं। यहां कि बर्तन की दुकानों पर टूटे हुए बर्तनों की मरम्मत भी आसानी से हो जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed