फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coorg: सर्दियों में सुकून भरी छुट्टियों के लिए करें कुर्ग की सैर, जानें कितने रुपये में पूरा कर सकते हैं ट्रिप

Wed, 11 Jan 2023 04:06 PM IST
स्वाति शैवाल लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वाति शैवाल Updated Wed, 11 Jan 2023 04:06 PM IST
विज्ञापन
Coorg Famous Places Tour Package Of Fresh fragrance of coffee and a peaceful vacation
कॉफी के दीवानों के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन - फोटो : pixa

अगर आप उन लोगों में हैं जिनके लिए छुट्टियों का मतलब एकांत, प्रकृति का सानिध्य और हवा में घुली मिटटी की सौंधी महक से है तो आप यहाँ चले आइए। यहां मतलब दक्षिण भारत के इस खूबसूरत हिल स्टेशन कुर्ग में। यूं कुर्ग में कई जगहें हैं जो अलग अलग कारणों से प्रसिद्ध हैं लेकिन यहाँ के कॉफी प्लांट आपको किसी दूसरी ही दुनिया में ले जायेंगे। रोज सुबह आपको कॉफी की भीनी सुंगध गुड मॉर्निंग कहेगी, पंछियों की चहचहाहट संगीत से आपका मनोरंजन करेगी और ताज़ी हवा आपके दिल-दिमाग को आनंद और स्फूर्ति से भर देगी। मन के जिस सुकून के लिए आप प्रकृति के बीच समय बिताना चाहते हैं, उसका पूरा इंतज़ाम यहाँ मिलेगा। 


खास बात यह कि यहाँ आपको कुछ ही किलोमीटर के दायरे में कई अद्भुत और मन को प्रसन्न करने वाले नजारे देखने को मिलेंगे। फिर चाहे वह बर्ड वॉचिंग हो, नदियों में नहाते हाथी या फिर शांत जंगल में फैली हुई कॉफी की महक। 

Coorg Famous Places Tour Package Of Fresh fragrance of coffee and a peaceful vacation
पहाड़ों के खूबसूरत नजारे - फोटो : Facebook

एक ऐसी जगह जहाँ सुकून मिले

प्रकृति के बीच मौजूद हिल स्टेशन या स्थानों पर लोग खासकर इसलिए जाते हैं कि शहर की भीड़-भाड़ से दूर कुछ दिन शांति के बीत सकें। रोज की उसी भागदौड़ से परे हवा को महसूस करने का वक्त मिले। दक्षिण के कई हिस्से इस तरह की नैचुरल ट्रीट उपलब्ध करवाते हैं। कुर्ग इनमें से एक है। खास बात यह कि यहाँ आपको कुछ ही किलोमीटर के दायरे में कई अद्भुत और मन को प्रसन्न करने वाले नजारे देखने को मिलेंगे। फिर चाहे वह बर्ड वॉचिंग हो, नदियों में नहाते हाथी या फिर शांत जंगल में फैली हुई कॉफी की महक। 

Coorg Famous Places Tour Package Of Fresh fragrance of coffee and a peaceful vacation
कुर्ग का खूबसूरत नजारा - फोटो : Facebook/coorg

अद्भुत कॉफी प्लांटेशन 

कॉफी प्लांटेशन या एस्टेट कुर्ग के मदिकेरी कस्बे के पास स्थित है। यहाँ आपको कॉफी के बागानों के बीच भी रहने का ठिकाना मिल जायेगा जहाँ से खूबसूरत पहाड़ों और चमकीले आसमान को घंटों बैठकर देखा जा सकता है। आप चाहें तो सबसे बढ़िया कॉफी के पत्तों से लेकर बीन्स बनने और उनके कप में पहुँचने का पूरा सफर यहाँ देख सकते हैं। इसके साथ साथ गर्म गर्म कॉफी की चुस्कियां भी ली जा सकती हैं। मनमोहक वेस्टर्न घाट के नजारों का आनंद लेते हुए कॉफी बागानों की सैर करना, रास्ते से कॉफी के बीजों के साथ, नन्ही स्थानीय बेरियों और फूलों को चुनना और पगडंडियों पर चलते जाना अपने आप में किसी मेडिटेशन से कम नहीं। कॉफी के अलावा आप काली मिर्च, इलायची आदि के बागों की सैर भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coorg Famous Places Tour Package Of Fresh fragrance of coffee and a peaceful vacation
कॉफी प्लांटेशन - फोटो : facebook

इन कॉफी प्लांटेशन्स को चुन सकते हैं 

देश के सबसे बड़े कॉफी उत्पादक इस स्थान पर आप कई सारी ऐसी लोकेशंस चुन सकते हैं जहाँ आपको बागान के बीच में या आस पास स्टे करने की सुविधा भी मिल जाएगी। इनमें से कुछ हैं- टाटा कॉफी प्लांटेशन- थनीरुल्ला कॉटेज रूम, करंगुन्डा कॉफी प्लांटेशन, लक्ष्मी ऑर्गेनिक कॉफी प्लांटेशन्स, पैलेस एस्टेट, फार्महाउस कॉफी एस्टेट, आदि। ये सभी दिनभर के टूर के हिसाब से चार्ज करते हैं। जिसमें कॉफी प्लांटेशन का टूर, कॉफी बनने की प्रोसेस और आस पास के टूर के साथ स्टे की भी सुविधा हो सकती है लेकिन सबके द्वारा उपलब्ध करवाई जाने वाली सुविधा अलग अलग हो सकती है, जिसके लिए आपको बुकिंग करते समय ध्यान रखना होगा। 

विज्ञापन
Coorg Famous Places Tour Package Of Fresh fragrance of coffee and a peaceful vacation
प्रकृति का सानिध्य - फोटो : Facebook/coorg

इतना हो सकता है चार्ज 

हर कॉफी एस्टेट की सुविधा के हिसाब से टैरिफ या चार्जेस हो सकते हैं लेकिन अगर केवल टूर की भी बात करें तो यह 100 रूपये से 5000 रूपये प्रति व्यक्ति तक हो सकता है। इसमें दी जा रही सुविधा के साथ ही कॉफी का ब्रांड और टूरिंग के दौरान दिए जाने वाले गाइड आदि का चार्ज भी शामिल होता है।  यूं सभी प्लांटेशन दिनभर ओपन रहते हैं लेकिन चैक इन और चैक आउट के लिए समय अलग अलग हो सकते हैं। भोजन को लेकर भी बुकिंग करते समय ही स्पष्ट बात करना फायदेमंद रहेगा। यदि आप कॉफी एस्टेट से कुछ दूरी पर या अन्य कहीं ठहरना तय कर रहे हैं तो वहां से कॉफी एस्टेट तक के लिए जीप या अन्य वाहन की बुकिंग का भी ध्यान रखें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed