फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coolest Places: इस महीने हिमाचल प्रदेश की इन जगहों पर घूमने का बनाएं प्लान, गर्मी से मिलेगी राहत

Tue, 16 Apr 2024 09:09 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 16 Apr 2024 09:09 AM IST
सार

गर्मी के इस मौसम में आप अगर कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो हिमाचल प्रदेश की ऐसी जगहों पर जा सकते हैं, जहां काफी सर्दी रहती है। 

विज्ञापन
coolest places of himachal pradesh for april and may trip from delhi
गर्मी के मौसम हिमाचल प्रदेश की इन जगहों पर घूमने का बनाएं प्लान - फोटो : istock

अप्रैल का महीना चल रहा है, ऐसे में भीषण गर्मी ने अभी से लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। इस चिलचिलाती गर्मी की वजह से हर कोई काफी परेशान हो जाता है। इस मौसम में बच्चों की भी छुट्टियां होती हैं, जिस वजह से लोग गर्मी से राहत पाने के लिए सर्दी वाली जगहों पर घूमने का प्लान बनाते हैं। बहुत से लोग तो इस मौसम में अपने दोस्तों के साथ ही घूमने का प्लान बनाते हैं।



अगर आप भी किसी ऐसी जगह के बारे में जानकारी तलाश कर रहे हैं, जो खूबसूरत होने के साथ-साथ ठंडी भी हो, तो हम इसमें हम आपकी मदद करेंगे। इस लेख में हम आपको हिमाचल प्रदेश की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां जाकर आपको गर्मी में भी सर्दी का एहसास होगा। ये सभी जगहें बेहद ही खूबसूरत भी हैं। ऐसे में आप अपने दोस्तों के साथ भी यहां जा सकते हैं। 

coolest places of himachal pradesh for april and may trip from delhi
स्पीति वैली - फोटो : instagram
स्पीति वैली

हिमाचल प्रदेश में स्थित इस खूबसूरत सी घाटी को लोग ठंडा रेगिस्तान भी कहते हैं। यहां आपको हर मोड़ पर बेहद अलग और खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा। अगर आप यहां गर्मी के मौसम में जाएंगे, तो आपको यहां से वापस आने का मन ही नहीं करेगा, क्योंकि यहां मौसम हमेशा ठंडा ही रहता है। 
 
coolest places of himachal pradesh for april and may trip from delhi
कसोल - फोटो : Pixabay

कसौल

कसौल बेहद ही छोटा सा हिल स्टेशन है। एक समय था, जब यहां ज्यादा भीड़ नहीं होती थी, लेकिन आज के समय यहां काफी भीड़ रहती है। लोग यहां एडवेंचर करने दूर-दूर से आते हैं। अगर आपको भी एडवेंचर करना पसंद है, तो आप अप्रैल या मई के महीने में यहां आ सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
coolest places of himachal pradesh for april and may trip from delhi
मूरंग  - फोटो : instagram


मूरंग 

ऊंचे पहाड़, झरने और देवदार के पेड़ों की बीच मूरंग की खूबसूरती देखने लायक होती है। यहां आपको ज्यादा भीड़भाड़ नहीं मिलेगी। ऐसे में अगर आप अगर शांति में समय बिताना चाहते हैं, तो यहां जाने का प्लान कर सकते हैं। 

विज्ञापन
coolest places of himachal pradesh for april and may trip from delhi
जिस्पा - फोटो : instagram


जिस्पा

अक्सर देखा जाता है कि अप्रैल के महीने में यहां का तापमान 3 से 7 डिग्री तक होता है। ऐसे में अगर आप जिस्पा की हसीन वादियों में खोना चाहते हैं, और गर्मी में सर्दी का एहसास करना चाहते हैं, तो यहां जाने का प्लान जरूर बनाएं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed