Christmas 2023 Party Ideas Best Places: दिसंबर का महीना चल रहा है और इस महीने की 25 तारीख को क्रिसमस का त्योहार बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन को बड़ा दिन भी कहा जाता है। इस दिन लोग चर्च जाते हैं, अपने-अपने घरों को सजाते हैं, केक काटते हैं और क्रिसमस ट्री सजाते हैं आदि। वहीं, क्रिसमस के दिन छुट्टी भी रहती है। ऐसे में लोग इस दिन अपने पार्टनर, अपने परिवार, अपने बच्चों आदि संग घूमने का प्लान करते हैं। वहीं, अगर आप अपने दोस्तों संग इस क्रिसमस कहीं घूमने जाना चाहते हैं, तो आप यहां कुछ बेस्ट जगहों के बारे में जान सकते हैं। जैसा कि इस बार 25 तारीख को सोमवार पड़ रहा है। ऐसे में शनिवार और रविवार की आपकी छुट्टी है, तो आप तीन दिन या उससे ज्यादा का भी ट्रिप प्लान कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं क्रिसमस पर दोस्तों संग आप किन जगहों पर घूमने जा सकते हैं। आप आगे इन जगहों के बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"657169d3d81e94fa560db5a7","slug":"christmas-2023-best-places-to-celebrate-christmas-in-india-know-in-details-2023-12-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Christmas 2023: क्रिसमस की छुट्टी पर बना रहे हैं घूमने का प्लान, तो दोस्तों के साथ जा सकते हैं इन जगहों पर","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
Christmas 2023: क्रिसमस की छुट्टी पर बना रहे हैं घूमने का प्लान, तो दोस्तों के साथ जा सकते हैं इन जगहों पर
Thu, 07 Dec 2023 12:19 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 07 Dec 2023 12:19 PM IST
विज्ञापन
क्रिसमस की छुट्टियों में कहां घूमने जा सकते हैं?
- फोटो : istock
क्रिसमस की छुट्टियों में कहां घूमने जा सकते हैं?
- फोटो : istock
ये हैं वो जगहें:-
शिमला जा सकते हैं
- आप अगर इस क्रिसमस पर अपने दोस्तों के साथ कहीं जाना चाहते हैं, तो आप शिमला जा सकते हैं और यहां आप तीन दिन का ट्रिप भी कर सकते हैं। यहां आप रिज, मॉल रोड, जाखू मंदिर, चैल, कुफरी, नारकंडा, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडी (शिमला समझौते वाली जगह) आदि जगहों पर घूम सकते हैं।
क्रिसमस की छुट्टियों में कहां घूमने जा सकते हैं?
- फोटो : Istock
मसूरी
- दिल्ली से मसूरी की दूरी लगभग 290 किलोमीटर है। ऐसे में आप यहां लगभग 6-7 घंटे में पहुंच सकते हैं। दोस्तों संग घूमने के लिए ये बेस्ट जगह हो सकती है। यहां आप मैगी पॉइंट से लेकर मसूरी लेक, मॉल रोड, केम्पटी फॉल्स समेत अन्य जगहों पर घूमने जा सकते हैं। यहां आप किराए पर बाइक-स्कूटी लेकर दोस्तों संग पहाड़ों की वादियों में घूमने निकल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिसमस की छुट्टियों में कहां घूमने जा सकते हैं?
- फोटो : istock
मनाली
- क्रिसमस की छुट्टी पर आप अपने दोस्तों संग मनाली जा सकते हैं। यहां आपको बर्फबारी भी देखे को मिल सकती है। यहां आप मॉल रोड हडिम्बा मंदिर, मनु मंदिर, सोलंग घाटी आदि जा सकते हैं। यहां प्रकृति के ऐसे अद्भुत नजारे हैं, जो आपका और आपके दोस्तों का मन मोह सकते हैं।
विज्ञापन
क्रिसमस की छुट्टियों में कहां घूमने जा सकते हैं?
- फोटो : अमर उजाला
नैनीताल
- आप दोस्तों संग नैनीताल भी जा सकते हैं। उत्तराखंड की गोद में बसी ये जगह बेहद खास है। आप यहां नैनी झील, नैना देवी मंदिर, सरिता ताल, हनुमान गढ़ी समेत अन्य जगहों पर जा सकते हैं। यहां भी आप किराए पर स्कूटी-बाइक लेकर दोस्तों संग घूमने निकल सकते हैं।