फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Christmas 2022: क्रिसमस पर घूमने का बना रहे प्लान तो दोस्तों संग करें इन जगहों की रोड ट्रिप

Sun, 25 Dec 2022 12:03 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 25 Dec 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Christmas 2022 Party Ideas Best Places To Celebrate Christmas With Friends In India Check Details
सर्दियों में दोस्तों संग रोड ट्रिप - फोटो : Istock

Christmas 2022 Party Ideas Best Places: साल का आखिरी महीना चल रहा है। दिसंबर खत्म होते ही नया साल आ जाएगा। नई तारीख, नया दिन, नया महीना बहुत सारी उम्मीदों को लेकर आता है। इसलिए लोग नए साल के स्वागत को लेकर काफी उत्साहित रहते हैं। साल 2023 के स्वागत के लिए लोगों ने तैयारियां भी शुरू कर दी होगी। लोग नए साल में पार्टी करते हैं, घूमने जाते हैं। लेकिन साल 2022 को अलविदा कहने के लिए इस आखिरी महीने यानी दिसंबर में साल का अंतिम त्यौहार आता है, जिसे लोग धूमधाम से मनाते हैं। 25 दिसंबर को क्रिसमस है। वैसे तो यह त्योहार ईसाई धर्म के लोगों के लिए सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण त्योहार है। लेकिन साल का आखिरी पर्व होने के कारण हर कोई इसे उत्साह के साथ मनाता है। इस बार 25 दिसंबर रविवार को पड़ रहा है। ऐसे में अगर आप क्रिसमस 2022 को यादगार बनाना चाहते हैं तो दोस्तों के साथ रोड ट्रिप पर जा सकते हैं। यहां क्रिसमस पर दोस्तों संग रोड ट्रिप पर जाने के लिए बेहतरीन जगहों के बारे में जानकारी दी जा रही है।


 

Christmas 2022 Party Ideas Best Places To Celebrate Christmas With Friends In India Check Details
क्रिसमस रोड ट्रिप - फोटो : Pixabay

मुंबई से गोवा रोड ट्रिप

अगर आप मुंबई, महाराष्ट्र के रहने वाले हैं तो दोस्तों के साथ क्रिसमस के मौके पर या नए साल की ट्रिप के लिए गोवा जा सकते हैं। मुंबई से गोवा की रोड ट्रिप बजट फ्रेंडली भी है और खूबसूरत नजारों से भरपूर भी। गोवा से मुंबई जाने वाले रास्ते में कई खूबसूरत झरने, छोटी छोटी पहाड़ियां देखने को मिलेंगी। मुंबई से गोवा का सफर लगभग 10 से 12 घंटे का है। आप शुक्रवार या शनिवार को रोड ट्रिप पर रवाना हो सकते हैं और गोवा पहुंचकर दोस्तों संग मस्ती भी कर सकते हैं।

Christmas 2022 Party Ideas Best Places To Celebrate Christmas With Friends In India Check Details
क्रिसमस रोड ट्रिप - फोटो : istock

गुवाहाटी से तवांग

खूबसूरत गुवाहाटी से तवांग का रास्ता बहुत ही शानदार नजारों से भरा है। आप क्रिसमस के मौके पर गुवाहाटी से तवांग का सफर सड़क मार्ग के जरिए कर सकते हैं। रास्ते में बर्फीले पहाड़, सुंदर झीलें और घने जंगल देखने को मिलेगें। रोमांचक सफर के लिए दोस्त यहां का प्लान बना सकते हैं। गुवाहाटी से तवांग की सड़कें भारत की सबसे सुंदर सड़क मार्गों में से एक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Christmas 2022 Party Ideas Best Places To Celebrate Christmas With Friends In India Check Details
क्रिसमस रोड ट्रिप - फोटो : istock
दिल्ली से मसूरी

राजधानी दिल्ली से कई हिल स्टेशन महज कुछ घंटों की दूरी पर स्थित हैं। आप दिल्ली से कई जगहों का सफर सड़क मार्ग के द्वारा कर सकते हैं। सर्दियों में रोड ट्रिप पर जाना चाहते हैं तो दिल्ली से मसूरी का सफर तय कर सकते हैं। नई दिल्ली से मसूरी 290 किलोमीटर की दूरी पर है। लगभग 7 घंटे का सफर बहुत उत्साह और रोमांचक रहेगा। इस दौरान आप देहरादून में रुक सकते हैं या चाहें तो आसपास की अन्य जगहों को भी घूम सकते हैं।
 
विज्ञापन
Christmas 2022 Party Ideas Best Places To Celebrate Christmas With Friends In India Check Details
क्रिसमस रोड ट्रिप - फोटो : istock

कोलकाता से दीघा

सर्दियों में वीकेंड पर रोड ट्रिप के लिए कोलकाता से दीघा का सफर तय कर सकते हैं। कोलकाता से दीघा लगभग 184 किलोमीटर है और इस सफर को तय करने में चार घण्टे का समय लग सकता है। हालांकि सफर के दौरान खूबसूरत नजारे और लजीज खाना आपकी ट्रिप को अधिक मजेदार बना देगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed