अक्सर दोस्तों के साथ हाउस पार्टी हो, काफी दिनों बाद गेट-टु-गेदर हो या फिर रात में घुमक्कड़ी की आदत, भूख लगना भी तो लाजमी है। अक्सर हमारी आदत होती है कि कि ऑनलाइन आर्डर किया और खाना हाजिर। लेकिन वही सारे फूड आइटम खाकर आप बोर भी तो हो गए होंगे। तो लीजिए, आज हम आपको दिल्ली एनसीआर की उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां दुकानें पूरी रात खुली रहती है और बहुत सस्ते में आप अपनी भूख मिटा सकते हैं।
2 of 5
paratha
- फोटो : instagram
नारायना फ्लाईओवर
नारायना फ्लाईओवर वो जगह है, जहां दो लोग सिर्फ 150 रुपये में पेट भरकर स्वादिष्ट पराठे चख सकते हैं। ये आप पर निर्भर करता है कि आप कीमा, आलू, मेथी, प्याज, अंडा, मिक्स या फिर गोभी और कई तरह के पराठे में से क्या खाना पसंद करेंगे। धौला कुआं से बाईपास नारायना के लिए फ्लाईओवर की जगह बाएं ओर की सीधी रोड लें और यहां पहुंच जाएं।
3 of 5
Street Food
- फोटो : Pixa
फूड वैन, नोएडा सेक्टर 58
नोएडा में रहने वाले अक्सर यही सोचते हैं कि स्ट्रीट फूड के लिए दिल्ली जाना पड़ेगा लेकिन आपकी आधी रात को लगने वाली भूख सेक्टर 58 में शांत हो सकती है। नूडल, पराठा, साउथ इंडियन फूड, पास्ता, सैंडविच और बहुत कुछ खाना है तो सेक्टर 58 में हर जगह रात भर ये एमसीडी वैन खुली रहती हैं। जहां सिर्फ 140 रुपये में दो लोग भर पेट खा सकते हैं।
मूलचंद मेट्रो स्टेशन
मूलचंद मेट्रो स्टेशन ठीक नीचे आप पहुंचें। यहां आपको क्रीम से भरा लस्सी का बड़ा ग्लास सिर्फ 35 से 50 रुपये में मिल जाएगा। साथ ही बड़े-बड़े पराठे भी यहां आपको पूरी रात कभी भी मिल जाएंगे। 150 रुपये में आप यहां भरपेट खाना खा सकते हैं।
रुमाली रोटी और कबाब के लिए पहुंचें पुरानी दिल्ली
अगर रात में अचानक आपका मन कबाब खाने का करे तो आप क्या करेंगे? पुरानी दिल्ली की याद आएगी न! जनाब पुरानी दिल्ली जाकर सिर्फ 150 रुपये में चार कबाब के दो प्लेट 10 रुमाली रोटी खा सकते हैं। आपको जामा मस्जिद के सामने करीम वाली लाइन में अच्छी कबाब और रुमाली रोटी मिल जाएगी।