फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शहर के तनाव से दूर देश के इन खूबसूरत गांवों में बिताएं सुकून भरे लम्हें

Fri, 31 Jan 2020 12:16 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Fri, 31 Jan 2020 12:16 PM IST
विज्ञापन
most beautiful villages in india you must visit once in your life

शहर में रहना कई बार हमारे लिए चुनौती भरा हो सकता है। काम की व्यस्तता के बीच तनाव होना आम बात है। ऐसे में मन करता है कि कभी शहर की भागादौड़ी से दूर किसी शांत जगह पर जाएं और सुकून भरे पल बिताएं। जरुरत है कि एक छोटा सा ब्रेक लेकर, खुली हवा में सांस ली जाए। यहां हम आपको बता रहे हैं भारत के बेहतरीन गांवों के बारे में, जहां आपको सुकून, शांति और ताजी हवा सब मिलेगा। प्रकृति की खूबसूरती बीच यहां आकर आप सारा तनाव भूल जाएंगे।

most beautiful villages in india you must visit once in your life

इडुक्की
केरल में मौजूद इडुक्की गांव अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांति से आपको कायल कर देगा। हरे-भरे पहाड़ों से घिरा ये गांव पश्चिमी घाट के सबसे ऊंची पहाड़ी पर बसा है। प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग है इडुक्की गांव।

  • निकटतम हवाई अड्डा:  अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, कोच्चि 
most beautiful villages in india you must visit once in your life

याना
कर्नाटक के इस रहस्यमय गांव के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। सह्याद्रि परव्त के नजारों के साथ, एक खूबसूरत पहाड़ी पर बसा याना लोगों की नजरों से छुपा हुआ है। चूना पत्थर की ऊंची चट्टानों की संरचनाएं हैं जिसके अंदर एक शिव लिंग और देवी पार्वती की मूर्ति रखी हुई है। यह गांव तीर्थयात्रियों, प्रकृति प्रेमियों और ट्रैकिंग लवर्स के लिए बेहतरीन जगह है।

  • निकटतम हवाई अड्डा: डाबोलिम हवाई अड्डा, गोवा
विज्ञापन
विज्ञापन
most beautiful villages in india you must visit once in your life

मावलिनॉन्ग
मेघालय के पूर्वी खासी हिल जिले में बसा ये भव्य गांव बेहद खूबसूरत है। साल 2003 में एशिया का सबसे स्वच्छ गांव का अवॉर्ड मावलिनॉन्ग को मिला था। शिलांग से लगभग 90 किलोमीटर दूर स्थित यह गांव वातावरण को बेहतर बनाए रखने पर काम करता है। यहां के घरों में बांस से बने कूड़ादान का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें कचरा इकट्ठा कर के गड्ढे में डाल दिया जाता है और फसलों के लिए खाद के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। 

  • निकटतम हवाई अड्डा: उमराइ हवाई अड्डा, शिलांग

(नोट: तस्वीरें प्रतीक के तौर पर प्रयोग की गई हैं।)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed