यात्राएं न केवल आपको रिफ्रेश करती हैं, बल्कि नए-नए अनुभव भी देती है। कोई भी टूर प्लान करते समय हम कौन सी चीजों का ध्यान रखते हैं? मनपसंद जगह हो, उसके बाद ध्यान रखते हैं कि फ्लाइट से, ट्रेन से या फिर बस से जाना हो, लेकिन रास्ता सुगम हो। इन सबके बीच जिस सबसे जरूरी चीज का हम ध्यान रखते हैं, वह है हमारा बजट। बजट न बिगड़े, इसके लिए जरूरी है टूर को किफायती बनाए रखना। सस्ते में होटल मिल जाए तो बड़ी राहत होती है। तो आइए आपको बताते हैं सस्ते में होटल के रूम बुक करने के तरीके:
2 of 7
होटल
- फोटो : Social media
किसी भी यात्रा के बजट में ठहरने के खर्च की बड़ी भूमिका होती है। रूम सस्ते में मिल जाए तो यात्रा किफायती रहती है। आप ये तो जानते ही होंगे कि भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम(IRCTC) ने IRCTC Tourism नाम से एक विशेष पोर्टल लॉन्च किया है, जो किफायती टूर पैकेज उपलब्ध कराता है। इसी IRCTC ने www.hotel.irctctourism.com नाम से होटल सेवा भी शुरू की है। यहां आप किफायती दरों पर होटल बुक कर सकते हैं।
3 of 7
File Photo
- फोटो : Social media
जिस तरह IRCTC Tourism ऑनलाइन टूर पैकेज प्रदान करता है, उसी तरह hotel.irctctourism.com ऑनलाइन रूम बुकिंग सेवा प्रदान करता है। होटल के कमरे बुक करना सस्ता हो सकता है, यदि आप कुछ किफायती तरीके अपनाएं। यहां हम कुछ ऐसे ही सुझावों और तरकीबों की चर्चा करेंगे।
4 of 7
File Photo
- फोटो : Social media
होटल के रूम बुक करने के लिए hotel.irctctourism.com पर जाएं। अपनी यात्रा के अनुसार एडवांस में ही कमरा बुक करें। इसके साथ आापको 24 घंटे से पहले तक मुफ्त कैंसिलेशन सुविधा मिलेगी। एक बात ध्यान में रखें कि आखिरी समय में कमरे बुक करना महंगा साबित हो सकता है।
5 of 7
होटल
- फोटो : Social media
पीक टूरिस्ट सीजन के दौरान जिस तरह सफर महंगा होता है, उसी तरह होटल में रूम बुक करना भी महंगा होता है। इसलिए आप कोशिश करें कि पीक सीजन से काफी पहले ही टूर प्लान कर लें और उसी अनुसार होटल में कमरे बुक कर लें।