फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cheapest Foreign Country: जनवरी में विदेश यात्रा पर ले जा रहा आईआरसीटीसी, जानें टूर पैकेज का पूरा खर्च

Mon, 02 Jan 2023 11:51 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 02 Jan 2023 11:51 AM IST
सार

आईआरसीटीसी आपको सस्ती विदेश यात्रा पर ले जा रहा है। ये रही विदेशी टूर पैकेज की पूरी जानकारी।

विज्ञापन
Cheapest Foreign Country to Visit in January and February 2023 Know About Nepal Destinations and Trip Price
आईआरसीटीसी का नेपाल टूर पैकेज - फोटो : Istock

Cheapest Foreign Country: अगर आप घूमने का शौक रखते हैं और वर्ष 2023 में किसी रोमांचक और मजेदार सफर पर जाने की योजना है तो तैयारियां शुरू कर दें। सफर पर जाने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। पहली कि आप कहां, कितने दिन के ट्रिप पर, कितने पैसों में और कब घूमने जाना चाहते हैं। घूमने का शौक रखने वाले विदेश ट्रिप पर भी जाना चाहते हैं, हालांकि अक्सर लोगों को लगता है कि अपने देश से दूर किसी बाहरी देश की सैर करने के लिए अधिक व्यय करना पड़ता होगा। अगर आपको लगता है कि विदेशी ट्रिप के लिए पासपोर्ट, वीजा, उस देश की भाषा की जानकारी और अधिक पैसों की जरूरत हो सकती है, तो आप गलत हैं। कई ऐसे देश है, जहां घूमने के लिए आपको भारतीय पर्यटन स्थलों या शहरों से भी कम पैसे व्यय करने पड़ते हैं। पासपोर्ट और वीजा की भी दिक्कत नहीं होती। साल 2023 में विदेश यात्रा के सपने को पूरा करने के लिए इस वर्ष पहली विदेश यात्रा के लिए निकलें। आईआरसीटीसी आपको सस्ती विदेश यात्रा पर ले जा रहा है। ये रही विदेशी टूर पैकेज की पूरी जानकारी।

Cheapest Foreign Country to Visit in January and February 2023 Know About Nepal Destinations and Trip Price
नेपाल टूर पैकेज - फोटो : Istock

आईआरसीटीसी के नेपाल टूर पैकेज की जानकारी

आईआरसीटीसी जनवरी में एक ऐसे देश की यात्रा पर ले जा रहा है, जहां आपको वीजा की जरूरत नहीं होती। जनवरी में आप नेपाल के सफर पर जा सकते हैं। आईआरसीटीसी बजट में नेपाल घुमा रहा है। नेपाल के दो टूर पैकेज हैं। पहला अहमदाबाद से शुरू हो रहा और दूसरा इंदौर से शुरू होगा। अहमदाबाद से नेपाल के आईआरसीटीसी टूर पैकेज का नाम 'ब्लिसफुल नेपाल एक्स अहमदाबाद' है। वहीं इंदौर से नेपाल के आईआरसीटीसी टूर पैकेज का नाम 'नेचुरली नेपाल एक्स इंदौर' है।

Cheapest Foreign Country to Visit in January and February 2023 Know About Nepal Destinations and Trip Price
नेपाल टूर पैकेज - फोटो : Istock

कितने दिन का टूर पैकेज

अहमदाबाद से नेपाल का टूर पैकेज पांच रातों और छह दिनों का है। इसमें अहमदाबाद से दिल्ली और दिल्ली से काठमांडू तक आपको फ्लाइट से ले जाया जाएगा और घूमने के लिए कैब की सुविधा मिलेगी।

वहीं इंदौर से नेपाल के टूर पैकेज की अवधि पांच रात और छह दिन की है। इस ट्रिप में इंदौर से दिल्ली और दिल्ली से काठमांडू के लिए हवाई सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Cheapest Foreign Country to Visit in January and February 2023 Know About Nepal Destinations and Trip Price
विदेश यात्रा - फोटो : iStock

कब से हो रही यात्रा की शुरुआत?

दोनों ही टूर पैकेज में आपको दिल्ली एयरपोर्ट से काठमांडू एयरपोर्ट तक हवाई सुविधा के जरिए ले जाया जाएगा। अहमदाबाद वाले टूर पैकेज में 21 जनवरी 2023 को फ्लाइट ले सकते हैं। इंदौर टूर पैकेज को बुक करने पर 23 जनवरी से सफर की शुरुआत होगी।

विज्ञापन
Cheapest Foreign Country to Visit in January and February 2023 Know About Nepal Destinations and Trip Price
नेपाल - फोटो : istock

नेपाल के पर्यटन स्थल

इन दोनों टूर पैकेज में यात्रियों को आईआरसीटीसी काठमांडू एयरपोर्ट से होटल ले जाया जाएगा। स्थानीय पर्यटन स्थलों की सैर कराई जाएगी। जिसमें पशुपतिनाथ मंदिर, पटान, भक्तपुर दरबार स्क्वायर, तिब्बती रिफ्यूजी सेंटर, स्वयंभूनाथ स्तूप घूम सकेंगे। उसके बाद पोखरा और मनोकामना मंदिर, सारंगकोट, बियाबानी मंदिर, डेविल फाॅल, गुप्तेश्वर महादेव की गुफा आदि घूम सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed