फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chaitra Navratri 2024: विदेशों में भी हैं देवी के शक्तिपीठ, जानिए दर्शन के लिए किन देशों की करनी होगी यात्रा

Thu, 04 Apr 2024 05:08 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 04 Apr 2024 05:08 PM IST
सार

माता सती के अंग धरती पर कई जगहों पर गिरे, कुछ भारतीय सीमा से दूर विदेशों में विद्यमान हो गए, बाद में यहां मंदिरों की स्थापना हुई। इस लेख में जानिए विदेशों में स्थित देवी मां के शक्तिपीठों के बारे में।

विज्ञापन
Chaitra Navratri 2024 Foreign Countries Goddess Durga Temple And Devi Shakti peethas Outside India
शक्तिपीठ - फोटो : सोशल मीडिया

Chaitra Navratri 2024 : इस वर्ष 9 अप्रैल 2024 से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। नवरात्रि के मौके पर मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की उपासना की जाती है। इस दौरान लोग दुर्गा माता मंदिरों के दर्शन के लिए भी जाते हैं। भारत में कई  प्राचीन देवी मंदिर और शक्तिपीठ हैं, जिनकी कई धार्मिक मान्यताएं और प्राचीन कथाएं हैं। हालांकि देवी की महिमा केवल भारत में ही नहीं विदेशों तक है। देवी के 52 शक्तिपीठों में से कुछ भारत से बाहर स्थापित हैं। माता सती के अंग धरती पर कई जगहों पर गिरे, कुछ भारतीय सीमा से दूर विदेशों में विद्यमान हो गए, बाद में यहां मंदिरों की स्थापना हुई। इस लेख में जानिए विदेशों में स्थित देवी मां के शक्तिपीठों के बारे में।

Chaitra Navratri 2024 Foreign Countries Goddess Durga Temple And Devi Shakti peethas Outside India
हिंगलाज मंदिर - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तान में देवी के शक्तिपीठ

भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में कई प्राचीन हिंदू मंदिर हैं। यहां देवी शक्तिपीठ भी हैं। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हिंगुला शक्तिपीठ है, जहां माता हिंगलाज विराजमान हैं। मान्यता है कि इस स्थान पर माता सती का सिर गिरा था। इस प्राचीन शक्तिपीठ को नानी का मंदिर या नानी का हज कहा जाता है।

Chaitra Navratri 2024 Foreign Countries Goddess Durga Temple And Devi Shakti peethas Outside India
लंका शक्तिपीठ - फोटो : facebook

श्रीलंका में शक्तिपीठ

श्रीलंका में इंद्राक्षी शक्तिपीठ स्थित है। यहां जाफना नल्लूर क्षेत्र में माता को इंद्राक्षी नाम से पुकारा जाता है। कहा जाता है कि यहां माता सती की पायल गिर गई थी। एक पौराणिक कथा के अनुसार, भगवान विष्णु के अवतार प्रभु श्रीराम और देवराज इंद्र ने इस शक्तिपीठ में पूजा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2024 Foreign Countries Goddess Durga Temple And Devi Shakti peethas Outside India
नेपाल शक्तिपीठ - फोटो : facebook

नेपाल में तीन शक्तिपीठ

  • नेपाल में गंडक नदी के पास आद्या शक्तिपीठ स्थित है, जहां माता सती का बायां गाल गिरा था। यहां माता सती गंडकी रूप में पूजी जाती हैं।
  • नेपाल में ही दूसरा शक्तिपीठ पशुपतिनाथ मंदिर से कुछ दूरी पर बागमति नदी के किनारे स्थित है, जिसका नाम गुहेश्वरी शक्तिपीठ है। कहते हैं कि यहां माता सती के दोनों जानु यानी घुटने गिरे थे।
  • तीसरा शक्तिपीठ बिजयापुर गांव में हैं, जहां दन्तकाली शक्तिपीठ में माता सती के दांत गिरे थे।
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2024 Foreign Countries Goddess Durga Temple And Devi Shakti peethas Outside India
मनसा शक्तिपीठ, तिब्बत - फोटो : facebook

तिब्बत में स्थित शक्तिपीठ

भारत के पास ही तिब्बत स्थित है, जहां मानसरोवर नदी के तट पर माता सती की दाईं हथेली गिरी थी। बाद में इस स्थान पर मनसा देवी शक्तिपीठ की स्थापना हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed