फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chaitra Navratri 2019: मां दुर्गा के इस मंदिर में होता है चमत्कार, नेत्रहीनों को मिलती हैं आंखें

Thu, 04 Apr 2019 06:41 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Thu, 04 Apr 2019 06:41 PM IST
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2019: netula temple jamui bihar

नवरात्रि के मौके पर देश के सभी मां दुर्गा के मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहता है। हजारों श्रद्धालु मां के दरबार में अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए हाजिरी लगाते हैं। नवरात्रि के नौ दिन लोग देश के अलग-अलग मान्यताओं वाली मंदिरों में मां का दर्शन करने जाते हैं। इसी सिलसिले में हम आपको बताने जा रहे हैं मां नेतुला मंदिर के बारे में, जहां आम दिनों में भी हजारों भक्तों की लगती है भीड़। 

Chaitra Navratri 2019: netula temple jamui bihar

बिहार के जमुई जिले के सिकंदरा प्रखंड के कमुार गांव में मौजूद मां नेतुला मंदिर स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूर-दूर के लोगों के बीच अपनी मान्यताओं को लेकर प्रसिद्ध हैं। इस मंदिर में प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है। लोग यहां पुत्र रत्न की प्राप्ति के लिए मन्नतें मांगते हैं। साथ ही ऐसा माना जाता है कि अगर लगातार तीस दिन तक मंदिर में सच्चे भक्ति-भाव से धरना देने पर मनवांछित फल की भी प्राप्ति होती है। नेतुला मां के दरबार में अब तक आधे दर्जन से अधिक अंधे व्यक्ति की खोई हुई आंखों की रौशनी व नि:संतान दंपत्तियों को संतान की प्राप्ति हो चुकी है।

Chaitra Navratri 2019: netula temple jamui bihar
स्थानीय लोगों के अनुसार मंदिर गंगा-जमुनी तहजीब को समेट रखा है। इस मंदिर में हिंदूओं के साथ-साथ मुस्लिम संप्रदाय के लोग हाजिरी लगाने आते हैं। फूलों से मां का दरबार सजता है। नेतुला मंदिर में प्रत्येक दिन सुबह-शाम मां का श्रृंगार और आरती की जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2019: netula temple jamui bihar

स्थानीय लोगों के अनुसार भगवान विष्णु ने जब मां सती के शरीर को खंडित किया था तो उनका पीठ यहीं गिरा था। इस मंदिर में मां के पीठ की पूजा की जाती है। 

विज्ञापन
Chaitra Navratri 2019: netula temple jamui bihar

कैसे पहुंचे
जुमई रेलवे स्टेशन व लखीसरायसे मां नेतुला मंदिर की दूरी करीब तीस किलोमीटर है। वहीं नालंदा से मंदिर की दूरी 60 किलोमीटर है। जमुई से मंदिर जाने के लिए बसें उपलब्ध रहती हैं। आप चाहें तो छोटे वाहनों से भी मंदिर पहुंच सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed