फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budget Stays: ट्रिप के दौरान इन सरकारी गेस्ट हाउस में ठहर सकते हैं आप, कम पैसों में होगा हिल स्टेशन का सफर

Sun, 17 Jul 2022 03:52 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 17 Jul 2022 03:52 PM IST
विज्ञापन
Budget Stays at Government Guest Houses Under 2000 Rupees in These Hill Stations
गेस्ट हाउस - फोटो : facebook

किसी भी ट्रिप के लिए आपको एक निश्चित बजट की जरूरत होती है। घूमने में पैसे खर्च होते हैं। कई लोग कम पैसों में सफर के लिए पूरी प्लानिंग करते हैं। अक्सर डेस्टिनेशन पर आने जाने के लिए परिवहन का चयन करके लोग यात्रा के खर्च को कम करने की कोशिश करते हैं। जैसे फ्लाइट या प्राइवेट गाड़ी की जगह ट्रेन या बस से सफर करते हैं,जिसका किराया कम हो। लेकिन डेस्टिनेशन पर पहुंचकर ठहरने के लिए होटल के कमरा बुक करने पर भी यात्रियों का काफी पैसा व्यय हो जाता है। लोग सस्ते और सुविधाजनक होटल रूम की तलाश में रहते हैं हालांकि रूम की बुकिंग के दौरान सुरक्षा और निजिता का भी ध्यान रखना होता है। ऐसे में अगर आप किसी पहाड़ी जगह पर जा रहे हैं तो होटल में ठहरने के बजाए सरकारी गेस्ट हाउस में रुक सकते हैं। कुछ सरकारी गेस्ट हाउस आपको होटल जैसी सुविधाएं देते हैं और इसके लिए बहुत कम पैसा खर्च करना पड़ता है। चलिए जानते हैं किन हिल स्टेशन पर सबसे सस्ते सरकारी गेस्ट हाउस में ठहरने का विकल्प मिल सकता है और गेस्ट हाउस में ठहरने के लिए कितने पैसे खर्च करने पड़ेंगे।

Budget Stays at Government Guest Houses Under 2000 Rupees in These Hill Stations
जेल से बना होटल - फोटो : सोशल मीडिया

मसूरी का गढ़वाल टैरेस

उत्तराखंड के मसूरी हिल स्टेशन पर पर्यटकों की भीड़ लगती है। अगर आप भी मसूरी घूमने जाएं तो यहां स्थित होटल गढ़वाल टैरेस में ठहर सकते हैं। ये एक डीलक्स रेस्ट हाउस है, जो हनीमून कपल्स के लिए बेहतर विकल्प है। वैसे ये रेस्ट हाउस फैमिली के रहने के लिए सभी सुविधाओं से परिपूर्ण है। यहां ठहरने के लिए रूम का किराया लगभग 1000 रुपये है।

Budget Stays at Government Guest Houses Under 2000 Rupees in These Hill Stations
कलिंपोंग का मॉर्गन हाउस - फोटो : istock

कलिंपोंग का मॉर्गन हाउस

पश्चिम बंगाल के कलिंगपोंग की यात्रा कर रहे हैं तो रात्रि स्टे के लिए मॉर्गन हाउस में कमरा बुक कर सकते हैं। आर्मी गोल्फ कोर्स के बगल में बने मॉर्गन हाउस में सुकून भरे पल बिता सकते हैं। इस कोलोनियल हाउस के कमरों में फायरप्लेस बने हुए हैं। यहां से घाटी की खूबसूरती और कंचनजंगा के नजारे देख सकते हैं। मॉर्गन हाउस में ठहरने के लिए कमरे का किराया लगभग 1800 रूपए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Budget Stays at Government Guest Houses Under 2000 Rupees in These Hill Stations
गेस्ट हाउस - फोटो : pixa

पांवटा साहिब का होटल यमुना पोंटा

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में पांवटा साहिब स्थित है। यहां आने वाले पर्यटक यमुना पोंटा होटल में ठहर सकते हैं। इस होटल में खूबसूरत बगीचा है, जिसमें ऊंचे ऊंचे पेड़ लगे हैं जो पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। यमुना पोंटा होटल में ठहरने के लिए आपको बहुत कम चार्ज लगेगा। महज 1000 रुपये से कम में आप यहां कमरा बुक कर सकते हैं।

विज्ञापन
Budget Stays at Government Guest Houses Under 2000 Rupees in These Hill Stations
गेस्ट हाउस - फोटो : pixa

धनौल्टी में गेस्ट हाउस

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में धनौल्टी स्थित है, जो पिछले कुछ समय से पर्यटकों की पसंदीदा जगह है। धनौल्टी के खूबसूरत पहाड़ और प्राकृतिक नजारे पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। यहां घूमने आ रहे हैं तो धनौल्टी हाइट्स होटल में ठहर सकते हैं। आधुनिक सुविधाओं वाले इस रेस्ट हाउस का किराया महज 1500 रुपये है। यहां आरामदायक और सुविधाजनक स्टे करने का मौका मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed