फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhai Dooj 2024: इन मंदिरों में भाई-बहन को साथ करनी चाहिए पूजा, भैया दूज के दिन दर्शन करना होता है शुभ

Sun, 03 Nov 2024 09:58 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 03 Nov 2024 09:58 AM IST
सार

देश में कई ऐसे मंदिर हैं जहां बहन और भाई साथ में पूजा करने जा सकते हैं। भाई दूज के मौके पर इन मंदिरों में दर्शन करने का विशेष लाभ मिल सकता है। रक्षाबंधन और भाई दूज के मौके पर यहां काफी भीड़ भी होती है। इस लेख में उन पवित्र मंदिरों के बारे में बताया जा रहा है, जहां हर भाई बहन को दर्शन और पूजा करने जाना चाहिए।

विज्ञापन
Bhai Dooj 2024 Brother Sister Temple For Siblings Should visit together
bhai dooj - फोटो : Amar Ujala

Bhai Dooj 2024: दीपोत्सव की शुरुआत धनतेरस और समापन भाई दूज पर होता है। पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व का समापन होने जा रहा है। इस साल भाई दूज 3 नवंबर को मनाया जा रहा है। नाम से ही स्पष्ट है कि ये पर्व भाई बहन के रिश्ते को मजबूत बनाने का त्योहार है।



साल में दो बार भाई दूज मनाई जाती है। एक होली के बाद और दूसरी दीपावली के बाद। ये पर्व रक्षाबंधन के जैसा ही होता है। हालांकि इसे मनाने का तरीका कुछ अलग होता है। इसमें रक्षाबंधन की तरह भाई की कलाई पर राखी नहीं बांधी जाती, बल्कि मस्तक पर तिलक लगाकर आरती उतारी जाती है। इस मौके पर बहनें चौक बनाकर पूजा करती हैं। हालांकि देश में कई ऐसे मंदिर हैं जहां बहन और भाई साथ में पूजा करने जा सकते हैं। भाई दूज के मौके पर इन मंदिरों में दर्शन करने का विशेष लाभ मिल सकता है। रक्षाबंधन और भाई दूज के मौके पर यहां काफी भीड़ भी होती है।

इस लेख में उन पवित्र मंदिरों के बारे में बताया जा रहा है, जहां हर भाई बहन को दर्शन और पूजा करने जाना चाहिए।

Bhai Dooj 2024 Brother Sister Temple For Siblings Should visit together
Bhai Dooj 2024 - फोटो : Amar Ujala

मथुरा का यमुना धर्मराज मंदिर

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक मंदिर स्थित है जो कि भाई-बहन को समर्पित है। इस मंदिर में मृत्यु के देवता यमराज जी और उनकी बहन यमुना माता विराजमान हैं। मथुरा स्थित घाट पर बने इस मंदिर में यमराज जी और यमुना जी की खास पूजा होती है। कहते हैं कि भाई और बहन को यहां यमुना नदी में एकसाथ डुबकी लगाकर स्नान करना चाहिए और मंदिर में साथ दर्शन करने चाहिए। इससे दोनों के रिश्ते की डोर मजबूत होती है और मनोकामना पूर्ण होती है।

Bhai Dooj 2024 Brother Sister Temple For Siblings Should visit together
मंदिर - फोटो : अमर उजाला

भैया बहिनी गांव, बिहार

बिहार राज्य के सिवान जिले में भाई-बहन का खास मंदिर है। मंदिर महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय से 3 किलोमीटर दूर भीखा बांध के पास स्थित है। यहां तक कि इस स्थान का नाम भी भैया बहिनी गांव है। मंदिर का इतिहास 500 साल से अधिक पुराना बताया जाता है, जहां सदियों से भाई-बहन की पूजा की जाती है। कथा प्रचलित हैं कि एक भाई-बहन ने इसी गांव में जिस स्थान पर समाधि ली थी, वहां दो वटवृक्ष निकल आएं हैं, जिनकी जड़ों का पता किसी को नहीं है। मान्यता है कि भाई-बहन यहां वटवृक्ष की परिक्रमा करने आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhai Dooj 2024 Brother Sister Temple For Siblings Should visit together
मंदिर - फोटो : istock

बिजनौर में भाई-बहन का मंदिर

बिजनौर में चूड़ियाखेड़ा के जंगल में भाई-बहन का एक प्राचीन मंदिर है। मान्यता है कि सतयुग में एक भाई अपनी बहन को ससुराल से पैदल लेकर लौट रहा था, इस दौरान डाकुओं ने दोनों को रोककर महिला संग बदसलूकी और अभद्र व्यवहार किया। भाई-बहन ने भगवान से रक्षा की प्रार्थना की। भाई बहन पत्थर की प्रतिमा में परिवर्तित हो गए। आज भी उनकी प्रतिमा देवी देवताओं के रूप में विराजमान है।

विज्ञापन
Bhai Dooj 2024 Brother Sister Temple For Siblings Should visit together
बंसी नारायण मंदिर, उत्तराखंड - फोटो : amar ujala

उत्तराखंड का बंसी नारायण मंदिर

उत्तराखंड में स्थित बंसी नारायण के कपाट साल में एक ही बार खुलते हैं। हालांकि अगर आप घूमने जा रहे हैं तो इस मंदिर को घूम आएं। वंशीनारायण का यह चमत्कारी और अनोखा मंदिर चमोली जिले में स्थित है। मान्यता है कि भगवान विष्णु वामन अवतार से मुक्त होने के बाद सबसे पहले यहां प्रकट हुए थे। इस मंदिर में बहन अपने भाई के माथे पर तिलक कर सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed