नया साल अब धीरे—धीरे पुराना हो रहा है। नई उम्मीद, नया उल्लास, नई उमंग और उत्साह से भरा मजेदार वक्त तो गुजर गया। फरवरी भी बीतने को है और जल्द ही आने वाला है मार्च का महीना। आप अबतक कहां-कहां घूम आए? कहीं घूमकर आए भी या नहीं? घूमकर आए लेकिन मन नहीं भरा या फिर घूमने नहीं जा पाए? कोई बात नहीं, घूमने-फिरने के लिए मार्च से बेहतर मौसम और क्या ही होगा! बस अब और देर न करें। घूमने की प्लानिंग अभी से ही कर लें। हम बता रहे हैं देश की उन 15 जगहों के बारे में, जहां आपको जरूर घूमना चाहिए।
देश की ये 15 जगहें नहीं घूमे तो फिर क्या ही घूमा? मार्च के लिए कर लें अभी से प्लान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उदयपुर
राजस्थान में झीलों का शहर उदयपुर फरवरी में और भी ज्यादा खूबसूरत नजर आता है। फरवरी में यहां हल्की ठंड रह जाती है। पहाड़ों से घिरा ये शहर इस समय आपका मन मोह लेगा। अनुपम सुंदरता समेटे इस शहर को इसकी खूबसूरती की वजह से ईस्ट ऑफ वेनिस भी कहा जाता है। अगर नए साल पर कहीं नहीं जा पाए हैं तो यहां जरूर जाएं।
आगरा
प्रेम का प्रतीक ताजमहल की नगरी आगरा घूमने के लिए शानदार जगह है। यहां बड़ी संख्या में देसी—विदेशी पर्यटकों का होना जाना लगा रहता है। फरवरी में आगरा में ताज महोत्सव आयोजित होता है, इसलिए इस महीने कहीं और जाएं या न जाएं, थोड़ा टाइम निकालकर आगरा जरूर घूम आएं। आगरा जाकर आप मेहताब बाग और अन्य किले घूम सकते हैं। दिल्ली रहने वालों के लिए तो यह बहुत नजदीक है और आप एक ही दिन में यहां घूमकर वापस भी आ सकते हैं।
नीमराणा, राजस्थान
नीमराणा का नाम, तो बहुत सुना होगा। अलवर में 1464 ईस्वी में स्थापित नीमराना फोर्ट पैलेस देश के कुछ प्राचीनतम हेरिटेज रिजॉर्ट्स में से एक है। अरावली क्षेत्र के नीमराना गांव में स्थित नीमराना किला, पृथ्वीराज चौहान तृतीय की तीसरी राजधानी रहा है, जो दिल्ली जयपुर हाइवे पर स्थित है और 25 एकड़ क्षेत्र में फैला है। यह भव्य किला बाहर से देखने में मनमोहक है ही, साथ ही किले के अंदर से बाहर का नजारा उससे भी अधिक आकर्षक लगता है। इसके साथ-साथ खूबसूरत लेक, वैली और वाइल्डलाइफ के लिए भी काफी फेमस है।
शिमला, हिमाचल प्रदेश
बर्फबारी का मजा लेना हो तो शिमला आपके लिए बेहतरीन डेस्टिनेशन है। जनवरी में ठंड बहुत ज्यादा होती है और भारी बर्फबारी के कारण कभी-कभी रास्ते बंद कर दिए जाते हैं, लेकिन फरवरी में यहां आप आराम से जा सकते हैं। बशर्ते रास्ते और मौसम की जानकारी ले लें। फरवरी में भी शिमला में आपको बर्फ देखने को मिलेगी। खूबसूरत वादियों और पहाड़ों के अलावा आप शिमला के चर्च घूम सकते हैं और फिर मालरोड पर खाने-पीने और शॉपिंग करने का तो मजा ही कुछ और है।