Best Summer Destinations: घूमने का शौक रखने वालों के लिए भारत में कई सारे पर्यटन स्थल हैं, जहां वह देश के प्राकृतिक नजारों के बीच अपनी छुट्टियां मना सकते हैं। मौसम के मुताबिक कई ट्रैवल डेस्टिनेशन का चयन किया जाता है। लेकिन भारत के हिल स्टेशन ऐसी जगहें हैं, जहां आप गर्मी और सर्दी किसी भी मौसम में जा सकते हैं। गर्मियों में हिल स्टेशन पर घूमने की बात ही अलग होती है। भारत में कई सारे हिल स्टेशन है, जो देश विदेश के पर्यटकों को पसंद आते हैं। अधिकतर लोग हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के हिल स्टेशन जाते हैं। गर्मियों में शिमला-मनाली, सोलांग वैली आदि जगहों पर सबसे ज्यादा पर्यटक पहुंचते हैं। अगर आप भी हरी भरी पहाड़ियों के बीच खूबसूरत नजारों का आनंद लेना चाहते हैं, तो इन गर्मी के मौसम में हिल स्टेशन की सैर कर सकते हैं। लेकिन अगर आप शिमला मनाली जा चुके हो या सीजन के मुताबिक यहां अधिक भीड़ होने के कारण किसी शांत और अलग हिल स्टेशन पर जाने की इच्छा रखते हैं तो इस बार दक्षिण भारत के हिल स्टेशन की सैर करें। दक्षिण भारत में इतने खूबसूरत हिल स्टेशन हैं, जिन्हें देख कर आप शिमला मनाली भी भूल जाएंगे। इन गर्मियों में दक्षिण भारत के बेहतरीन हिल स्टेशन की करें सैर।
Best Summer Destinations: दक्षिण भारत के इन हिल स्टेशन को देख भूल जाएंगे शिमला मनाली, इस गर्मी में करें सैर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण भारत के हिल स्टेशन
केरल का मुन्नार
साउथ के खूबसूरत राज्य केरल में दक्षिण भारत के सबसे ऊंचे हिल स्टेशन हैं। अधिकतर हिल स्टेशन केरल के इडुक्की जिले में स्थित हैं। इनमें से एक मुन्नार हिल स्टेशन हैं, जहां आप पैदल भी जा सकते हैं। मुन्नार पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र हैं। यहां कि हरियाली, झरने और सुंदर नजारों का लुत्फ उठाने के लिए आप सर्दी शुरु होने से पहले यानी सितंबर से जून तक जा सकते हैं। यह समय मुन्नार में घूमने के लिए बेस्ट है।
तमिलनाडु का कोडईकनाल
तमिलनाडु राज्य के लोकप्रिय हिल स्टेशनों में कोडाइकनाल का नाम शामिल हैं। यह दक्षिण भारत का सबसे ठंडा हिल स्टेशन है, जहां झरने, हरी भरी घाटियां, झीलें और ग्रेनाइट चट्टान हर तरफ देखने को मिलती हैं। कोडाइकनाल में आप पिलर राॅक्स, कोकर्स वॉक, बेयर शोला फॉल्स, कोड झील, डेविल्स किचन, डॉल्फिन नोज और थलाईयाई फॉल्स आदि जगहों पर भी घूमने जा सकते हैं।
तमिलनाडु का यरकौड
तमिलनाडु में ही छोटा सा हिल स्टेशन है, जिसका नाम यरकौड हिल स्टेशन है। यह हिल स्टेशन पूर्वी घाट में शेवराय की पहाड़ियों पर बसा है। यह प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पर्यटकों का पसंदीदा है। यहां काॅफी, मसालो के बागान, शांत यरकौड झील देखने को मिलेगी।
केरल का वगामों
केरल के वगामों हिल स्टेशन में हरी भरी पहाड़ियां और घाटियां हैं, जिन्हें देखने के लिए लोग आते हैं। यहां कम भीड़ होती है, इसलिए शांत माहौल में सुकून से छुट्टियां बिताने के लिए यह जगह खूबसूरत और परफेक्ट है। वगामों में कुरीसुलामा आश्रम, इंडो स्विस प्रोजेक्ट डेयरी फार्म, वागामन मीडोज, मूप्पनपारा, पाइप फाॅरेस्ट और मुरुगन हिल जैसी सुंदर जगहें हैं, जहां पर्यटक घूमने जा सकते हैं।