फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hill Station in North India: भीड़भाड़ से दूर मनानी है छुट्टियां? नॉर्थ इंडिया के इन हिल स्टेशनों की करें सैर

Sat, 24 Jun 2023 11:28 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 24 Jun 2023 11:28 AM IST
विज्ञापन
Best Places to Visit in North India Know Famous Hill Station in North India to Visit This Season
Hill Station - फोटो : pixabay

Famous Hill Station in North India: गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो गई हैं। इस सीजन में लोग कहीं न कहीं घूमने के लिए निकल जाते हैं। गर्मी अधिक होने के कारण घूमने की योजना बना रहे लोग सबसे पहले हिल स्टेशनों की ओर रुख करते हैं। हिल स्टेशनों पर इस मौसम में भी तापमान कुछ कम होने से ठंडक महसूस होती है। गर्मियों की छुट्टियों में अधिकतर लोगों के पहाड़ी जगहों पर जाने के कारण हिल स्टेशनों पर भीड़ काफी बढ़ जाती है।



हिल स्टेशनों पर पर्यटकों की भीड़ के चलते वहां चीजों का दाम काफी बढ़ जाता है। होटल रूम के खर्च से लेकर खाने पीने और सामान का रेट महंगा हो जाता है। ऐसे में जो लोग कम बजट में हिल स्टेशन की सैर करना चाहते हैं वह भीड़भाड़ वाले टूरिस्ट प्लेस जाने से बचें। साथ ही सीजन के कारण इन जगहों पर अधिक भीड़ होने से आप सुकून की छुट्टी नहीं बिता पाते, शहर की भीड़ से पहाड़ों की भीड़ तक पहुंचने में आपको कुछ अलग महसूस नहीं होता।

इस गर्मी की छुट्टी में कम भीड़भाड़ वाले हिल स्टेशनों की ओर रुख करें, ताकि बजट में सुकून भरी छुट्टियां मना सकें। यहां आपको नॉर्थ इंडिया के कम भीड़ भाड़ वाले हिल स्टेशनों के बारे में बताया जा रहा है।
 

Best Places to Visit in North India Know Famous Hill Station in North India to Visit This Season
hill station - फोटो : pixabay

नॉर्थ इंडिया के हिल स्टेशन

नारकंडा, हिमाचल प्रदेश

हिल स्टेशन का जिक्र होने पर सबसे पहले शिमला मनाली का नाम याद आता है। लेकिन शिमला में बहुत अधिक भीड़भाड़ रहती है। ऐसे में आप शिमला से 60 किलोमीटर की दूरी पर बस एक छोटे से शहर नारकंडा जा सकते हैं। नारकंडा एक स्की रिसोर्ट है, जो बेहद खूबसूरत जगह है। बर्फ से ढकी चोटियों की खूबसूरती को निहारने के लिए इस मौसम में नारकंडा जा सकते हैं। सुकून से छुट्टियों मनाने के लिए यह जगह बेस्ट है।

Best Places to Visit in North India Know Famous Hill Station in North India to Visit This Season
कल्प - फोटो : Facebook/Madhya Pradesh Tourism

कल्प, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर हिल स्टेशन पर लोग छुट्टियां मनाने जाते हैं लेकिन भीड़भाड़ से दूर छुट्टियां बिताने के लिए कल्प जा सकते हैं। कल्प किन्नौर का एक छोटा सा शहर है, जो सतलुज नदी घाटी में स्थित है। शिमला काजा हाईवे से 16 किलोमीटर दूरी पर यह जगह है। यहां देवदार के लंबे-लंबे पेड़ हैं, बर्फीली वादियों से ढका हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Best Places to Visit in North India Know Famous Hill Station in North India to Visit This Season
हिल स्टेशन - फोटो : istock

रिवालसर

हिमाचल प्रदेश के ऑफबीट हिल स्टेशनों में से रिवालसर है। रिवालसर धार्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। यहां हिंदुओं, बौद्धों और सिखों के लिए आस्था का केंद्र है। भीड़भाड़ कम होने के कारण यह जगह सस्ती भी है और सुकून भरी भी है।

विज्ञापन
Best Places to Visit in North India Know Famous Hill Station in North India to Visit This Season
हिल स्टेशन - फोटो : facebook
चौकोरी, उत्तराखंड

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में एक छोटा सा हिल स्टेशन है, जिसकी सुंदरता देख पर्यटकों का वहां से वापस लौटने का मन ही नहीं होता। इस हिल स्टेशन का नाम चौकोरी है। चौकोरी के बारे में कम सैलानियों को पता है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती सैलानियों को अपनी ओर खींचती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed