Places To Celebrate Mothers Day 2026: 10 मई 2026 को मदर्स डे मनाया जा रहा है। ये दिन मां के प्रति प्यार, सम्मान और आभार व्यक्त करने का खास अवसर है। हर मां अपने परिवार के लिए दिन-रात मेहनत करती है और बदले में केवल प्यार चाहती है। ऐसे में मदर्स डे पर उनके साथ समय बिताना सबसे खूबसूरत तोहफा बन सकता है। उनके साथ यादगार वक्त बिताने के लिए ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
मदर्स डे रविवार के दिन पड़ता है, इसलिए आपके पास छुट्टी भी है। मां के साथ किसी शांत, खूबसूरत और सुकून भरी जगह की यात्रा का प्लान बना सकते हैं। चाहे पहाड़ों की ठंडी वादियां हों, धार्मिक स्थल की शांति हो, झीलों का रोमांटिक नजारा हो या समुद्र किनारे की सैर, ऐसी छोटी यात्राएं रिश्तों को और मजबूत बना देती हैं।
भारत में कई ऐसी जगहें हैं जहां आप अपनी मां के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। इन जगहों पर आप आराम, स्वादिष्ट भोजन, खूबसूरत नजारे और फैमिली बॉन्डिंग का आनंद ले सकते हैं। आइए जानते हैं मदर्स डे पर घूमने के लिए भारत की कुछ शानदार जगहों के बारे में, जहां आपका दिन सच में यादगार बन जाएगा।
ऋषिकेश
ऋषिकेश मदर्स डे पर मां के साथ घूमने के लिए बेहतरीन जगहों में से एक है। गंगा नदी के किनारे बसा यह शहर योग, मेडिटेशन और आध्यात्मिक शांति के लिए प्रसिद्ध है। यहां शाम की गंगा आरती का अनुभव बेहद खास होता है। आप मां के साथ नदी किनारे बैठकर सुकून भरे पल बिता सकते हैं और आसपास के कैफे में स्वादिष्ट भोजन का आनंद भी ले सकते हैं।
3 of 6
उदयपुर
- फोटो : Adobe Stock
उदयपुर
झीलों की नगरी उदयपुर अपनी खूबसूरत झील और राजसी माहौल के लिए जाना जाता है। मदर्स डे पर यहां बोट राइड, लेक व्यू डिनर और शानदार महलों की सैर मां को बेहद पसंद आ सकती है। सिटी पैलेस और पिछोला झील का नजारा शाम के समय बेहद आकर्षक लगता है। अगर आपकी मां को शांत और रॉयल माहौल पसंद है, तो उदयपुर एक परफेक्ट डेस्टिनेशन साबित हो सकता है।
मनाली
हिमाचल प्रदेश का लोकप्रिय हिल स्टेशन उन लोगों के लिए शानदार विकल्प है जो गर्मियों में ठंडे मौसम का आनंद लेना चाहते हैं। बर्फ से ढके पहाड़, हरियाली और शांत वातावरण यहां की खासियत हैं। मां के साथ सोलंग वैली, हिडिंबा मंदिर और नदी किनारे वॉक करना बेहद यादगार अनुभव बन सकता है। यहां के रिसॉर्ट्स फैमिली वेकेशन के लिए काफी लोकप्रिय हैं।
5 of 6
Jaipur
- फोटो : amar ujala File
जयपुर
जयपुर में मदर्स डे मनाना भी शानदार अनुभव हो सकता है। यहां आप मां को राजस्थानी संस्कृति, शाही महलों और पारंपरिक भोजन का अनुभव करा सकते हैं। हवा महल, आमेर किला और चौखी ढाणी जैसी जगहें फैमिली ट्रिप के लिए बेहतरीन हैं। अगर आपकी मां को इतिहास और संस्कृति पसंद है, तो जयपुर की यात्रा उन्हें जरूर पसंद आएगी।