होली का पर्व मार्च महीने में पड़ता है। इस महीने में न तो अधिक सर्दी होती है और न ही गर्मी। भारत में होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाता है। देशभर में रंगों के पर्व को लेकर खास उत्सव का आयोजन होता है। ऐसे में होली के मौके पर अगर आप घर पर होली न मनाकर कहीं बाहर जाना चाहते हैं तो देश की कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं, जहां होली का पर्व आकर्षण का केंद्र होता है। इस बार होली में चार दिन की छुट्टी भी है। 17 और 18 मार्च को होली है और 19-20 मार्च को वीकेंड हैं। ऐसे में अगर इस साल होली पर आप कोई ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो घूमने के लिए आपको चार दिनों का समय मिल रहा है। ऐसे में होली पर देश की कुछ खास जगहों पर जा सकते हैं। चलिए जानते हैं होली की छुट्टी में कहां घूम सकते हैं आप।
Holi 2022: भारत की इन जगहों पर जाकर मना सकते हैं यादगार होली, बजट में होगी ट्रिप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल
पर्यटन के लिहाज से केरल बहुत सुंदर राज्य है। केरल के सुंदर नजारे, शानदार बीच आपका मन मोह लेगें। वहीं होली के मौके पर केरल जाना और भी बेहतर रहेगा। यहां होली को मंजुल कुली और उक्कुली के तौर पर जाना जाता है। यहां होली उत्सव बहुत धूमधाम से मनाया जाता है।
मणिपुर
घर से दूर होली मनाने की योजना है तो मणिपुर के सफर पर निकलें। मणिपुर में होली उत्सव और योसंग त्योहार 6 दिनों तक चलता है। जिसमें कई पर्यटक हर साल होली में शामिल होते हैं। इस दौरान खाने-पीने के लिए कई तरह के स्थानीय स्वादिष्ट व्यंजन का लुत्फ उठा सकते हैं।
कर्नाटक
कर्नाटक की होली भी काफी मशहूर है। होली के मौके पर कर्नाटक के हंपी शहर में धूमधाम से होली उत्सव मनाया जाता है। दो दिन के होली उत्सव में शामिल होने के लिए देश विदेश से पर्यटक आते हैं।
असम
होली पर आप असम जा सकते हैं। चार दिन के ट्रिप पर आप असम की खूबसूरती और होली आकर्षण का लुत्फ ले सकते हैं। असम में दो दिन होली का पर्व मनाया जाता है। इसे डोल जात्रा कहते हैं। यहां कि होली भी उत्तर भारत की तरह ही होती है, जिसमें होलिका दहन होता है। लोग मिट्टी की झोपड़ी बनाकर उसे जलाते हैं। दूसरे दिन रंगों की होली खेली जाती है। हर साल यहां मार्च महीने में काफी संख्या में लोग होली खेलने पहुंचते हैं।