फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन मनाने के लिए ये है देश की खूबसूरत जगहें, यादगार हो जाएगा बर्थ डे सेलिब्रेशन

Thu, 16 Jan 2020 06:37 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: निलेश कुमार Updated Thu, 16 Jan 2020 06:37 PM IST
विज्ञापन
best place to birthday celebration birthday party places near me
Picnic with Friends - फोटो : Pixabay

हर किसी के जीवन में जन्मदिन खास होता है। इसे यादगार बनाने के लिए न केवल आप बल्कि आपके दोस्त, परिवार या रिश्तेदार भी लगे रहते हैं। जन्मदिन नजदीक आते ही आपके दिमाग में कई तरह के सवाल आने लगते हैं। सबसे बड़ा सवाल ये कि बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए कौन सी जगह बेस्ट होगी। दोस्तों के साथ कहां बर्थ डे पार्टी कहां की जाए। वहीं, दोस्तों या परिवार के सदस्यों के साथ बाहर घूमने का प्लान कर लिया जाए तो यह भी बहुत यादगार पल होते हैं। हम आपको बता रहे हैं चुनिंदा कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में: 

best place to birthday celebration birthday party places near me

अगर आपको एडवेंचर पसंद है तो फिर सोचना क्या है। बर्फ से ढकी चादर यानी लद्दाख का ट्रिप प्लान कर लें। यहां जाकर आप अपने जन्मदिन को यादगार और खास बना सकते हैं। आप लद्दाख तक जाने के सफर को बाइक से तय करेंगे। रास्ते में मिलने वाले खूबसूरत दृश्य आपका मन मोह लेंगे।

best place to birthday celebration birthday party places near me
जैसलमेर

बर्फ से ढकी चोटियां की अपनी  सुंदरता है, वैसे ही दूर-दूर तक रेत और शांत वातावरण की भी अपनी खूबसूरती है। अगर आपको किसी ऐसी ही जगह पर बर्थ डे मनाने का प्लान है तो आप जैसलमेर का रुख कर सकते हैं। यहां जाकर ऊंट की सवारी करना और राजस्थानी खाने का स्वाद चखना आपके लिए बहुत यादगार होगा। कम बजट में आप यहां अपना बर्थ डे सेलिब्रेट कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
best place to birthday celebration birthday party places near me
kerala travel - फोटो : Pixabay

अगर आपको प्रकृति की खूबसूरती अच्छी लगती है तो आप इसे नजदीक से देखने और महसूस करने के लिए केरल जा सकते हैं। केरल में कोवलम, मुन्नार जैसी कई जगहें हैं, जहां जाना किसी जन्नत से कम नहीं होगा। केरल की खूबसूरती को देखने के लिए देश ही नहीं विदेशों से भी लोग आते हैं। दोस्तों संग यहां की ट्रिप भी शानदार हो सकती है। 

विज्ञापन
best place to birthday celebration birthday party places near me
Goa tour - फोटो : Pixabay

गोवा हर किसी का फेवरेट है। खासकर युवाओं की यह पसंदीदा जगह है। यहां दोस्तों संग बर्थडे सेलिब्रेट करना बहुत शानदार रहेगा। यहां आप खू़बसूरत समंदर के किनारों का आनंद ले सकते हैं। फरवरी का मौसम यहां घूमने के लिए मुफीद है, क्योंकि इसके बाद गर्मी शुरू हो जाती है और यहां गोवा में गर्मी और ज्यादा पड़ती है। पार्टी पसंद लोगों के लिए गोवा शानदार जगह है। काजू से बनी लाजवाब फेणी के साथ यहां मिलने वाले कई तरह के पकवानों के स्वाद आपको याद रह जाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed