नवरात्रि और दशहरा के बाद दिवाली आने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। इस समय आपके पास काफी छुट्टियां होंगी जिसे किसी ऐसी जगह जाकर इस्तेमाल करें जहां ढेर सारी सुनहरी यादें बना सकें। ऐसे में किसी भी यात्री के लिए ये तय करना बेहद मुश्किल काम है कि दिवाली के समय किस जगह घूमकर आया जाए। तो आज हम आपको लंबी और रिफ्रेशिंग छुट्टियों के लिए खास जगहों के बारे में पहले से बता रहे हैं ताकि आप अभी से प्लान कर सकें।
{"_id":"5d946e6e8ebc3e01416b372f","slug":"best-offbeat-places-to-travel-during-diwali-holidays-in-india-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन तीन ऑफबीट जगहों की टिकट कर लें बुक, इस दिवाली यहां नहीं गए तो 'बकेट लिस्ट' रहेगी अधूरी","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
इन तीन ऑफबीट जगहों की टिकट कर लें बुक, इस दिवाली यहां नहीं गए तो 'बकेट लिस्ट' रहेगी अधूरी
Wed, 02 Oct 2019 03:18 PM IST
पंखुड़ी सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Wed, 02 Oct 2019 03:18 PM IST
विज्ञापन
गणपतिपुले
महाराष्ट्र के सुंदर कोंकण क्षेत्र में स्थित, गणपतिपुले को इसके समुद्र तटों और संस्कृति के लिए जाना जाता है। हिंदू लोककथा अनुसार भगवान गणपति इस स्थान पर आए थे। तीर्थयात्री अलग-अलग क्षेत्रों से आते हैं और एक पहाड़ी की तलहटी में रखी गई 400 साल पुरानी गणपति की मूर्ति से आशीर्वाद मांगते हैं।
ऐसे पहुंचें
गणपतिपुले से निकटतम हवाई अड्डा रत्नागिरी है और अगर आप रेल यात्रा कर रहे हैं तो नजदीकी रेलवे स्टेशन रत्नागिरी है।

बूंदी
अरावली पहाड़ियों और झिलमिलाती झीलों ने राजस्थान के एक छोटे से पर्यटक स्थल बूंदी को आकर्षण का केंद्र बना दिया है , जो गजब के वास्तुकला से सजाया गया है । नवंबर और दिसंबर महीने में, ये शहर लोकप्रिय बूंदी महोत्सव (राजस्थान राज्य पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित मेला) की मेजबानी करता है जो राजस्थान की भव्यता और शिल्प कला को प्रदर्शित करता है। यह पहुंचकर आप अलग अनुभव ले सकते हैं।
ऐसे पहुंचें
बूंदी से निकटतम हवाई अड्डा सांगानेर हवाई अड्डा है। अगर रेल यात्रा कर रहे हैं तो बूंदी से निकटतम रेलवे स्टेशन कोटा है।

कूर्ग
माइक्रो फ्लाइट फ्लाइंग से कूर्ग की अविश्वसनीय खूबसूरती देखना जीवन का सबसे सुखमयी पल होगा। सिर्फ इतना ही नहीं, 'कूर्ग' में माउंटेन बाइकिंग का भी मजा ले सकते हैं। बारपोल नदी 'व्हाइट रीवर राफ़्टिंग' के लिए एक मशहूर जगह है। इस खूबसूरत नदी में राफ्टिंग करते समय आप 'ब्रह्मगिरी वन्यजीव अभ्यारण्य' के दृश्यों का आनंद भी ले सकते हैं। अगर हिल स्टेशन जाकर ट्रैकिंग करने का शौक है, तो इसके लिये वेस्टर्न घाट से खूबसूरत कोई जगह नहीं है। इतना ही नहीं, कूर्ग कैसी जगह जाएं और खरीदारी न करें ये तो असंभव है।