{"_id":"5d6cfa018ebc3e93aa191000","slug":"best-five-places-to-travel-in-india-in-november","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नवंबर में बना रहे हैं घूमने का प्लान, तो ये हैं 5 खूबसूरत जगह","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
नवंबर में बना रहे हैं घूमने का प्लान, तो ये हैं 5 खूबसूरत जगह
लाइफस्टाइल डेस्क
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Mon, 02 Sep 2019 05:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : pixa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नवंबर का महीना वैसे तो अपने आप में ही बेहद खुशनुमा होता है। ये वो मौसम होता है जब चिपचिपी गर्मी के बाद हल्की-हल्की ठंड मौसम को बेहद खूशनुमा बना देती है। ऐसे में अगर इस मौसम में आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो भारत मे मौजूद ये पांच जगह आपके लिए अच्छा विकल्प हैं। खास बात यह है कि ये जगह आपकी जेब के लिए किफायती होने के साथ आपके रोजमर्रा के तनाव की भी छुट्टी करने में आपकी मदद करेंगी। आइए जानते हैं भारत में मौजूद ऐसी ही पांच खूबसूरत जगहों के बारे में।
2 of 5
- फोटो : pixa
गणपतिपुले
गणपतिपुले कोंकण तट का एक बेहद सुंदर बीच है।खास बात यह है कि यह बीच प्रेमियों के साथ-साथ शांत वातावरण पसंद करने वाले तीर्थयात्रियों की भी पहली पसंद है। यहां स्थित स्वयंभू गणेश के मंदिर में हमेशा श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। सुंदर बीच और स्वच्छ पानी के अलावा गणपतिपुले वनस्पति के मामले में भी काफी समृद्ध माना जाता है। यहां आपको मैनग्रोव और नारियल के पेड़ों की भरमार देखने को मिल सकती है।
3 of 5
अगर आप भी कुछ समय के लिए भागदौड़ भरे जीवन से छुटकारा पाना चाहते हैं तो ये जगह आपके लिए ही है। बता दें, गणपतिपुले के आसपास आप मलगुंड, वेलनेश्वर, रत्नागिरी,जयगढ़ का किला,पावस और परशुराम मंदिर देख सकते हैं। ध्यान दें, जाड़े का मौसम यहां सबसे सुहावना होता है। इस दौरान यहां इतनी ठंड नहीं होती कि आपको बहुत सारे गर्म कपड़े साथ ले जाने की जरूरत पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
तारकर्ली बीच
मुंबई से 550 किलोमीटर दूर बसा तारकर्ली गांव कोल्हापुर से लगभग 160 किलोमीटर दूर बसा एक छोटा सा गांव है। कर्ली नदी और अरब सागर के तट पर बसा तारकर्ली बीच प्रकृति के निर्मल दृश्य में मजे लेने के लिए सबसे परफेक्ट जगह है।
विज्ञापन
5 of 5
वेलनेश्वर बीच
महाराष्ट्र के रत्नागिरी शहर से लगभग 170 किलोमीटर और मुंबई से लगभग 370 किलोमीटर की दूरी पर स्थित वेलनेश्वर बीच स्विमिंग(तैराकी) और सनबाथिंग के लिए बिलुकल परफेक्ट जगह है। बीच के पास ही शिव मंदिर होने की वजह से यह बीच हिन्दू धर्म के लोगों में ज़्यादा प्रसिद्द है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।